{"_id":"5b4b9a914f1c1b36748b4f7e","slug":"railway-blocked-block-five-hours-of-halted-rail-operations","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ने लिया ब्लॉक, पांच घंटे ठप रहा रेल संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ने लिया ब्लॉक, पांच घंटे ठप रहा रेल संचालन
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 16 Jul 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
woman walk on track
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनी स्थित मलहरा रेल फाटक पर बनाए जा रहे रेल ओवर ब्रिज (आरओबी) निर्माण के लिए रविवार को पांच घंटे के मेगा ब्लॉक में रेलवे ने वहां पांच स्टील गार्डर की लॉचिंग का काम पूरा कर दिया। इस दौरान इलाहाबाद से नैनी के बीच रेल संचालन ठप रहा। संबंधित रूट पर चलने वालीं तमाम ट्रेनें रेलवे की ओर से डायवर्ट (बदले हुए रास्ते से चली) कर दी गईं। साथ ही इलाहाबाद से झांसी जाने वाली पैसेंजर एवं इलाहाबाद-मुगलसराय मेमू भी रेलवे ने निरस्त कर दी। ब्लॉक अवधि के दौरान तमाम ट्रेनों को रोका भी गया। इस वजह से यात्रियों को भी दिक्कत हुई।
रेलवे की ओर से मंगलवार 10 जुलाई को एलान किया था कि रविवार को मलरहा रेल फाटक पर बन रहे रेल ओवर ब्रिज निर्माण के लिए स्टील गार्डर लगाने का काम होगा। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत यहां अप लाइन में दिन में 1.15 बजे शाम 6.15 बजे तक का ब्लॉक लगाया गया। इसके अलावा डाउन लाइन में दिन में तीन बजे से शाम 6.15 बजे तक का ब्लॉक रहा, जबकि पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार डाउन लाइन पर तकरीबन दो घंटे का ही ब्लॉक लिया जाना था। फिलहाल अप और डाउन लाइन पर तीन बजे से शाम 6.15 बजे तक इलाहाबाद-नैनी के बीच ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप रही। ब्लॉक अवधि में 36-36 मीटर के कुल पांच स्टील के गार्डर वहां लगाए गए। इस दौरान अन्य मेंटेनेंस के काम भी इस अवधि में यहां किए गए। गार्डर लगाने के बाद यहां अब जो काम बचे हैं उसे रेलवे ने दो माह के भीतर करने का दावा किया है।
रविवार को रेलवे ने मलहरा रेल फाटक पर आरओबी निर्माण के साथ ही मुगलसराय-करछना रेलखंड पर भी दिन में 12.30 बजे से तीन बजे तक कुल 2.30 घंटे का मेगा ब्लॉक लिया था। इस दौरान इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल और सिगनल आदि विभाग की ओर से रखरखाव का कार्य किया गया। इसी क्रम में इलाहाबाद-कानपुर रेलखंड की अप लाइन में दिन में 3.05 बजे से 6.05 बजे तक लिए गए ब्लॉक में भी तमाम कार्य करवाए गए।
विज्ञापन
सारनाथ समेत कई ट्रेनें नहीं आई इलाहाबाद जंक्शन
इलाहाबाद-नैनी के बीच ब्लॉक लिए जाने की वजह से रविवार को सारनाथ समेत कई ट्रेनें इलाहाबाद जंक्शन नहीं आई। 15159 छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस, 11056 गोरखपुर-एलटीटी गोदान एक्सप्रेस, 15160 दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस का संचालन वाराणसी-प्रयाग-इलाहाबाद जंक्शन की बजाय, वाराणसी-इलाहाबाद छिवकी के रास्ते हुआ। इसके अलावा 15118 जबलपुर-मंडुवाडीह, 18610 एलटीटी-रांची इलाहाबाद जं.-इलाहाबाद सिटी की बजाय इलाहाबाद छिवकी के रास्ते अपने गंतव्य को रवाना हुई। 18632 अजमेर-रांची एक्सप्रेस भी बदले हुए रास्ते से चली। रेलवे ने इन सभी ट्रेनों का छिवकी रेलवे स्टेशन पर दो-दो मिनट का ठहराव किया।
रेलवे की ओर से लिए गए ब्लॉक की वजह से रविवार को मुगलसराय-इलाहाबाद-कानपुर सेक्शन पर कुल 31 ट्रेनों के संचालन पर इसका असर पड़ा। इस दौरान मुंबई जाने वाली 11094 महानगरी एक्सप्रेस दो घंटे, 12308 जोधपुर हावड़ा एक्सप्रेस, 12506 नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस, 12324 आनंद विहार-हावड़ा, 12312 कालका मेल एक-एक घंटे प्रभावित हुई। इसके अलावा 27 मालगाड़ियों के संचालन पर भी इसका असर पड़ा। कानपुर से चित्रकूट जाने वाली इंटर सिटी का संचालन सिर्फ इलाहाबाद तक ही हुआ। इलाहाबाद से चित्रकूट के बीच यह ट्रेन निरस्त रही। इसके अलावा चोपन-चुनार-इलाहाबाद पैसेंजर भी चुनार से इलाहाबाद के बीच एवं इलाहाबाद से झांसी एवं मुगलसराय जाने वाली मेमू के निरस्त होने से भी दैनिक यात्री निराश रहे। अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए यात्रियों को खासी परेशानी हुई।