{"_id":"5c7c1c38bdec22128b55a836","slug":"railway-and-roadways-ready-for-last-snan-parv-in-kumbh-mela-24-special-trains-2500-buses-operated","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अंतिम स्नान पर्व के लिए तैयार हुआ रेलवे और रोडवेज, आज चलेंगी 24 स्पेशल ट्रेनें और 2500 बसें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम स्नान पर्व के लिए तैयार हुआ रेलवे और रोडवेज, आज चलेंगी 24 स्पेशल ट्रेनें और 2500 बसें
Mon, 04 Mar 2019 12:03 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 04 Mar 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंभ मेले के आखिरी स्नान पर्व महाशिवरात्रि के लिए रेलवे और रोडवेज ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। रेलवे ने सोमवार को विभिन्न स्थानों के लिए चलाई जाने वाली 24 स्पेशल ट्रेनों की समय सारिणी जारी की है। इसके अलावा कुछ अन्य ट्रेनें भीड़ के हिसाब से भी चलाई जाएंगी। उधर रोडवेज ने भी महाशिवरात्रि के मौके पर 2500 बसें चलाने का एलान किया है। विभाग श्रद्धालुओं को शटल बसों में फ्री में सफर कराएगा। महाशिवरात्रि पर इलाहाबाद जंक्शन से सुबह पांच बजे से ट्रेनों की आवाजाही शुरू होगी।
विज्ञापन
जंक्शन से सोमवार को फतेहपुर, कानपुर, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, झांसी, सतना आदि के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी। इसके अलावा पांच एवं छह मार्च को भी इलाहाबाद जंक्शन से कुल 15-15 स्पेशल ट्रेनें विभिन्न स्थानों के लिए चलाई जाएंगी। इलाहाबाद सिटी एवं झूंसी से तीन, प्रयाग जंक्शन से कुल सात ट्रेनें विभिन्न स्थानों के लिए चलाई जाएंगी। इसके अलावा इलाहाबाद जंक्शन, छिवकी, नैनी, झूंसी, इलाहाबाद सिटी एवं प्रयाग जंक्शन पर आने वाली भीड़ को देखते हुए 20 अन्य स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जा सकती हैं।
विज्ञापन
उधर, यूपी रोडवेज ने ढाई हजार बसों का चलाने को कहा है। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक डा. हरिशचंद्र यादव के मुताबिक सभी अस्थायी बस स्टेशनों से बसों का संचालन होगा। सिविल लाइंस बस स्टेशन से कानपुर, लखनऊ, दिल्ली, फैजाबाद रूट पर बसें चलाई जा सकती है। इसके अलावा 300 शटल बसों का भी संचालन रोडवेज की ओर से सोमवार को किया जाएगा। इस दौरान शटल बस में सफर करने वाले श्रद्धालुओं से रोडवेज किराया नहीं लेगा।
विज्ञापन
सिविल लाइंस साइड से प्रवेश बंद होने पर लगाना पड़ा लंबा चक्कर
महाशिवरात्रि के अवसर पर इलाहाबाद जंक्शन के सिविल लाइंस साइड से यात्रियों का प्रवेश रविवार सुबह से बंद कर दिया गया। यात्रियों को सिविल लाइंस साइड से पांच मार्च तक प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इस दौरान जंक्शन पर यात्रियों का प्रवेश सिटी साइड से हुआ। जंक्शन से शुरू होने वाली ट्रेनों में आरक्षित टिकट वाले यात्रियों को भी ट्रेन रवानगी के एक घंटे पहले प्रवेश दिया गया। उधर यात्रियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए रेलवे ने रविवार और सोमवार को प्रयागराज, दुरंतो, हमसफर समेत कुल छह ट्रेनों का सूबेदारगंज रेलवे में ठहराव सुनिश्चित किया गया है।
आज चलने वाली स्पेशल ट्रेनों की समय सारिणी
इलाहाबाद जंक्शन से
फतेहपुर सुबह 05.00 बजे
कानपुर सुबह 06.30 बजे
फतेहपुर सुबह 10.15 बजे
कानपुर शाम 04.45 बजे
दीनदयाल उपाध्याय सुबह 07.30 बजे
दीनदयाल उपाध्याय दिन 12.00 बजे
चोपन दिन 03.00 बजे
दीनदयाल उपाध्याय शाम 06.30 बजे
झांसी सुबह 08.30 बजे
सतना सुबह 11.30 बजे
बांदा दिन 02.30 बजे
नैनी जंक्शन से
सतना दिन में 01.30 बजे
झांसी शाम 06.00 बजे
इलाहाबाद छिवकी से
झांसी शाम 04.00 बजे
इटारसी शाम 07.30 बजे
झूंसी जंक्शन से
मंडुवाडीह सुबह 09.30 बजे
मंडुवाडीह रात 09.15 बजे
इलाहाबाद सिटी से
मंडुवाडीह शाम 04.45 बजे
प्रयाग जंक्शन से
लखनऊ रात 08.45 बजे
फैजाबाद दिन 01.20 बजे
फैजाबाद शाम 07.40 बजे
अयोध्या सुबह 09.35 बजे
अयोध्या रात 11.30 बजे
जौनपुर शाम 05.15 बजे
फतेहपुर सुबह 05.00 बजे
कानपुर सुबह 06.30 बजे
फतेहपुर सुबह 10.15 बजे
कानपुर शाम 04.45 बजे
दीनदयाल उपाध्याय सुबह 07.30 बजे
दीनदयाल उपाध्याय दिन 12.00 बजे
चोपन दिन 03.00 बजे
दीनदयाल उपाध्याय शाम 06.30 बजे
झांसी सुबह 08.30 बजे
सतना सुबह 11.30 बजे
बांदा दिन 02.30 बजे
नैनी जंक्शन से
सतना दिन में 01.30 बजे
झांसी शाम 06.00 बजे
इलाहाबाद छिवकी से
झांसी शाम 04.00 बजे
इटारसी शाम 07.30 बजे
झूंसी जंक्शन से
मंडुवाडीह सुबह 09.30 बजे
मंडुवाडीह रात 09.15 बजे
इलाहाबाद सिटी से
मंडुवाडीह शाम 04.45 बजे
प्रयाग जंक्शन से
लखनऊ रात 08.45 बजे
फैजाबाद दिन 01.20 बजे
फैजाबाद शाम 07.40 बजे
अयोध्या सुबह 09.35 बजे
अयोध्या रात 11.30 बजे
जौनपुर शाम 05.15 बजे