{"_id":"5ae4ce164f1c1b9d098b6fbe","slug":"railgate-bins-allahabad-lucknow-route-stalled","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटरी से उतरे मालगाड़ी के डिब्बे, इलाहाबाद-लखनऊ रूट ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटरी से उतरे मालगाड़ी के डिब्बे, इलाहाबाद-लखनऊ रूट ठप
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 29 Apr 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद-लखनऊ रूट पर शनिवार की दोपहर एक मालगाड़ी के दो वैगन पटरी से उतर गए। अचानक हुई इस घटना के बाद प्रयाग जंक्शन, फाफामऊ समेत संबंधित रूट के स्टेशनों पर हड़कंप मच गया। दिन में 1.25 बजे हुए इस वाकये के बाद इलाहाबाद-लखनऊ रूट पर रेल संचालन ठप हो गया। मौके पर इलाहाबाद से एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन (एआरटी) भेजी गई। इसके बाद रेलकर्मी मालगाड़ी के वैगन को पटरी पर चढ़ाने पर जुट गए। देर शाम तक दोनों डिब्बे पटरी पर चढ़ा दिए गए। 5.50 घंटे बाद शाम 7.15 बजे संबंधित रूट पर रेल आवागमन शुरू हो सका।
वाराणसी से फाफामऊ के रास्ते ऊंचाहार जा रही एक मालगाड़ी के दो वैगन दिन में 1.25 बजे फाफामऊ-अटरामपुर रेलखंड के बी केबिन के पास उतर गए। इंजन से 25 वें वैगन के जहां सभी आठ एवं 26 वें वैगन के चार पहिये पटरी से उतरे। सूचना मिलते ही फाफामऊ और अटरामपुर में मौजूद रेलकर्मियों ने इसकी सूचना उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल को दे दी। कंट्रोल के निर्देश पर संबंधित रूट पर ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया। इस दौरान कानपुर से प्रयाग आ रही इंटर सिटी को अटरामपुर में ही रोक लिया गया। बाद में वहीं से इंटरसिटी एक्सप्रेस वापस कानपुर भेज दी गई। यात्रियों को यहां इलाहाबाद तक लाने के लिए एक बस का इंतजाम किया गया। हालांकि उस बस से गिनती भर यात्री ही इलाहाबाद तक आए। इस बीच इलाहाबाद जंक्शन से एआरटी मौके पर भेजी गई। वहीं, दूसरी ओर प्रयाग-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस, प्रयाग-लखनऊ इंटर सिटी, प्रयाग-लखनऊ पैसेंजर, प्रयाग-जौनपुर पैंसेजर आदि ट्रेनें प्रयाग जंक्शन पर रोक दी गई। शाम 5.10 बजे रूट क्लीयर कर लिया गया।
हालांकि पहली ट्रेन लखनऊ इंटर सिटी शाम 7.15 बजे ही प्रयाग से रवाना की जा सकी। इसके बाद ऊंचाहार एक्सप्रेस को रवाना किया गया। इलाहाबाद से मेरठ/सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस भी इलाहाबाद जंक्शन पर रोक ली गई। इसे शाम 5.40 की बजाय शाम 7.30 बजे के बाद रवाना किया गया। लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम जगतोष शुक्ला के मुताबिक हादसे की वजह से प्रयाग से चलने वाली कई ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा। उन्हें बदले हुए समय पर चलाया गया।