फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rail crime

ट्रेन से उतरते वक्त ट्रैक पर गिरा आरएएफ जवान, मौत

Wed, 07 Aug 2019 01:22 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
Rail crime
Rail crime
प्रयागराज। जंक्शन पर सोमवार रात हुए हादसे में आरएएफ जवान की मौत हो गई। प्लेटफार्म पर उतरते वक्त वह नीचे गिरकर ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे गंभीर चोटें आईं। इलाज के लिए जवान को एसआरएन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां देर रात उसकी सांसें थम गईं। इधर जवान की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

राघवेंद्र सिंह (40) (निवासी वाराणसी के हसनपुर, बड़ागांव) शांतिपुरम स्थित आरएएफ 101 बटालियन की डी कंपनी में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। पिछले दिनों छुट्टी पर वह दिल्ली गए थे। जहां से सोमवार को वह संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस से फाफामऊ में बटालियन परिसर स्थित अपने आवास पर लौट रहे थे। रात 12.48 बजे के करीब ट्रेन प्लेटफार्म नंबर चार से होकर गुुजर रही थी। इसी दौरान राघवेंद्र ने नीचे उतरने का प्रयास किया। हालांकि इस दौरान वह खुद को संभाल नहीं सके और ट्रैक पर गिरकर ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में उनके पैर कट गए और शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आईं। जंक्शन पर मौजूद जीआरपी टीम ने उन्हें एसआरएन अस्पताल पहुंचाया। जेब में मिले कागजात के जरिए परिजनों को सूचना दी गई जिस पर पत्नी साधना सिंह व भाई पिंकू भी पहुंच गए। हालांकि देर रात इलाज के दौरान ही राघवेंद्र की मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मंगलवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद आरएएफ अफसर भी मर्चरी पहुंचे और साथी को सलामी दी। जीआरपी एसएसआई सुधीर पांडे ने बताया कि घायल जवान को एंबुलेंस से एसआरएन अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन, उन्हें बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन

वाराणसी में हुआ अंतिम संस्कार
आरएएफ जवान की मौत के बाद से उसके परिवार में कोहराम है। मृतक के दो बेटे हैं, जिनमें से एक 12 व दूसरा महज सात साल का है। भाई पिंकू ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव वाराणसी स्थित पैतृक घर पर लाया गया। यहां से शाम छह बजे के करीब शव लेकर परिजन मणिकर्णिका घाट पर पहुंचे जहां अंतिम संस्कार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed