फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rail accident news

कालका मेल जैसे हादसे की नहीं होगी पुनरावृत्ति

Sun, 29 Sep 2019 01:18 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
Rail accident news
Rail accident news - फोटो : CITY DESK
इलाहाबाद जंक्शन समेत तमाम स्टेशनों के यार्ड में रहेगा अब लॉग वेल्डेड रेल
विज्ञापन

लांग वेल्डेड रेल लगने से जहां जुड़ा है ट्रैक वहां यात्रियों को नहीं लगेंगे झटके
प्रयागराज। रेलवे स्टेशनों पर प्रवेश के पूर्व यार्ड में पहुंचने पर ट्रेनों में लगने वाले झटके से यात्रियों को शीघ्र ही निजात मिलेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि अब इलाहाबाद जंक्शन समेत उत्तर मध्य रेलवे के तमाम स्टेशनों के पूर्व यार्ड में प्वाइंट और क्रांसिंग जोन में लांग वेल्डेड रेल का उपयोग होगा। इसके लगने के बाद यार्ड के ऐसे स्थान जहां दो ट्रैक आपस में जुड़े हुए हैं वहां ट्रेन गुजरने के दौरान उसमें बैठे यात्रियों को झटक नहीं लगेंगे।

दरअसल जुलाई 2011 में इलाहाबाद मंडल के मलबा रेलवे स्टेशन के यार्ड में कालका मेल हादसा ज्वाइंट में आई गड़बड़ी की वजह से ही हुआ था। तब उस हादसे में कई लोग की जान गई थी। कालका मेल हादसे की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए लंबे समय मंथन करने के बाद एनसीआर ने अब स्टेशनों के यार्ड में प्वाइंट और क्रांसिंग जोन में लंबे वेल्डेड रेल लगाने की कार्रवाई शुरू की है। इसे अभी टूंडला के पास चमरौला स्टेशन पर लगाया गया है। इस बारे में एनसीआर के सीपीआरओ अजीत सिंह ने बताया कि लंबे वेल्डेड रेल लग जाने से ट्रैक स्ट्रक्चर में जोड़ों की संख्या कम हो जाएगी। साथ ही ट्रेन गुजरने के दौरान यात्रियों को झटके भी नहीं लगेंगे। इसे पहली बार चमरौला यार्ड के प्वाइंट और क्रांसिंग जोन में लगाया गया है। रेलवे बोर्ड के अपर सदस्य राकेश गोयल ने इसका उद्घाटन भी शनिवार को किया। इस दौरान एनसीआर के प्रमुख मुख्य अभियंता शरद मेहता, रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक बीपी अवस्थी, मुख्य ट्रैक इंजीनियर एके ददरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed