{"_id":"6352b274e6d2a609f5397142","slug":"raid-on-diamond-confectionery-shop-120-kg-of-spoiled-gulab-jamun-was-destroyed","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : हीरा हलवाई के दुकान पर छापेमारी, खराब हो चुका 120 किग्रा गुलाब जामुन किया गया नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : हीरा हलवाई के दुकान पर छापेमारी, खराब हो चुका 120 किग्रा गुलाब जामुन किया गया नष्ट
Fri, 21 Oct 2022 08:23 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 21 Oct 2022 08:23 PM IST
सार
त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से 17 अक्तूबर से अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में टीम ने शुक्रवार को हीरा हलवाई दुकान पर छापेमारी की, जहां खराब गुलाब जामुन पकड़ा गया।
विज्ञापन
Prayagraj News : गुलाब जामुन। सांकेतिक चित्र
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दीप पर्व पर खराब मिठाइयों एवं खाद्य पदार्थों की बिक्री का सिलसिला थम नहीं रहा है। अब सिविल लाइंस स्थित हीरा हलवाई दुकान पर 120 किग्रा खराब गुलाब जामुन पकड़ा गया है। इसकी कीमत करीब 48 हजार रुपये बताई जा रही है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मौके पर ही उसे नष्ट करा दिया।
विज्ञापन
त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से 17 अक्तूबर से अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में टीम ने शुक्रवार को हीरा हलवाई दुकान पर छापेमारी की, जहां खराब गुलाब जामुन पकड़ा गया। सहायक आयुक्त ममता चौधरी ने बताया कि गुलाब जामुुन के नमूने लिए गए हैं। नमूने जांच के लिए भेज दिए गए हैं। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इसी क्रम में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में भी अभियान चलाकर मिल्क केक, खोया, काजू बर्फी, रंगीन चीनी खिलौना आदि के 20 संदिग्ध नमूने एकत्रित किए गए। ममता चौधरी ने बताया कि अब तक कुल 91 संदिग्ध नमूने लिए जा चुके हैं। सभी नमूने जांच के लिए भेज दिए गए हैं। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि शनिवार को भी अभियान चलेगा।
विज्ञापन