फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Raid at caterers business, GST evasion caught

Prayagraj News: कैटरर्स कारोबारी के यहां छापा, पकड़ी गई जीएसटी चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jan 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Raid at caterers business, GST evasion caught
वाणिज्य कर विभाग की टीम ने प्रतापगढ़ के मानिकपुर में एक कैटरर्स कारोबारी के यहां बृहस्पतिवार को छापा मारा। प्रयागराज से पहुंची टीम ने वहां तमाम कागजी दस्तावेज भी सीज किए। प्राथमिक तौर पर वहां तकरीबन छह लाख रुपये की कर चोरी किए जाने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

विभागीय टीम को जानकारी मिली थी कि मानिकपुर के एक बड़े कैटरर्स द्वारा जीएसटी चोरी की जा रही है। संबंधित कारोबारी के जीएसटी पंजीकरण के आधार पर उसके द्वारा भरे गए रिटर्न आदि की जांच के बाद एडिशनल कमिश्नर ग्रेड टू एचआर चौरसिया के निर्देश पर विभागीय टीम मानिकपुर पहुंची। डिप्टी कमिश्नर अरुणेश यादव के नेतृत्व में टीम ने वहां अपनी छानबीन शुरू की। इस दौरान वहां खलबली मच गई। वहां तमाम रजिस्टर, बिल आदि की जांच की गई। कुछ रजिस्टर भी वहां जब्त कर लिए गए।
विज्ञापन


एक अनुमान के मुताबिक वहां तकरीबन छह लाख रुपये की जीएसटी चोरी की बात सामने आई है। तमाम फाइलों को लेकर अफसर शाम तक प्रयागराज भी आ गए। यहां अब सभी कागजों एवं फाइलों की छानबीन के बाद ही तय होगा कि कितने की कर चोरी हुई। इसके पूर्व सोमवार आठ जनवरी को भी विभागीय टीम ने प्रतापगढ़ के ही एक बीड़ी कारोबारी के फर्म में छापा मार कर जीएसटी चोरी पकड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed