फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rahul Gandhi will hold three street meetings in the district during Nyay Yatra, will rest at night

Prayagraj : न्याय यात्रा के दौरान जिले में तीन नुक्कड़ सभाएं करेंगे राहुल गांधी, रात्रि में करेंगे विश्राम

Fri, 16 Feb 2024 11:05 AM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 16 Feb 2024 11:05 AM IST
सार

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान प्रयागराज में राहुल गांधी की कोई जनसभा तो प्रस्तावित नहीं है, लेकिन तीन स्थानों पर नुक्कड़ सभाएं करेंगे। इस दौरान वाहन से ही लोगों के बीच अपनी बात रखेंगे। यात्रा 18 फरवरी को दो बजे गोपीगंज से होते हुए प्रयागराज में प्रवेश करेगी।

विज्ञापन
Rahul Gandhi will hold three street meetings in the district during Nyay Yatra, will rest at night
राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान प्रयागराज में राहुल गांधी की कोई जनसभा तो प्रस्तावित नहीं है, लेकिन तीन स्थानों पर नुक्कड़ सभाएं करेंगे। इस दौरान वाहन से ही लोगों के बीच अपनी बात रखेंगे। यात्रा 18 फरवरी को दो बजे गोपीगंज से होते हुए प्रयागराज में प्रवेश करेगी। हंडिया, झूंसी, बालसन, तेलियरगंज, फाफामऊ होते हुए शाम साढ़े छह बजे सोरांव पहुंचेगी। सकरामऊ स्थित स्कूल के मैदान में रात्रि विश्राम करेगी।

विज्ञापन


इस दौरान राहुल हंडिया के पास हबुआ मोड़, शहर में लक्ष्मी टॉकीज चौराहा, सोरांव में वैन से ही यात्रा में शामिल लोगों को संबोधित करेंगे। अगले दिन सुबह नौ बजे यात्रा प्रतापगढ़ को रवाना होगी।यात्रा में प्रियंका गांधी, वरिष्ठ नेता जयराम रमेश समेत कई नेता शामिल होंगे। यात्रा में युवाओं-छात्रों, किसानों और महिलाओं का प्रतिनिधिमंडल भी इनसे मिलेगा। राहुल से मुलाकात करने वालों की सूची तैयार की जा रही है। मुलाकात स्वराज भवन में होगी या कहीं और इसे लेकर भी मंथन किया जा रहा है।

विज्ञापन

विवि के पूर्व छात्रसंघ पदाधिकारियों, नागरिक समाज ने यात्रा का किया समर्थन

इविवि छात्रसंघ के पूर्व पदाधिकारियों, नागरिक समाज व कर्मचारी नेताओं ने भी भारत जोड़ो न्याय यात्रा का समर्थन करने के साथ इसमें अधिक से अधिक लोगों के शामिल होने की अपील की। प्रेसवार्ता में पूर्व अध्यक्षों अनुग्रह नारायण सिंह, विनोद चंद्र दुबे, केके राय, प्रभुनाथ द्विवेदी, नागरिक समाज के अंशू मालवीय, कर्मचारी नेता सुभाष पांडेय, ऋषेश्वर उपाध्याय ने शुक्रवार को किसानों और कर्मचारियों की ओर से घोषित भारत बंद का भी समर्थन किया।

राहुल गांधी इस शहर के बेटा, स्वागत के लिए तैयार हैं लोग

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज्यसभा में उप नेता प्रमोद तिवारी ने कहा, राहुल के स्वागत का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। प्रमोद यात्रा में शामिल होने के लिए बृहस्पतिवार शाम को चंदौली के लिए रवाना हो गए। गंगापार के अध्यक्ष सुरेश यादव, पूर्व विधायक विजय प्रकाश, मुकुंद तिवारी, हसीब अहमद आदि ने प्रमोद तिवारी का उनके आवास पर स्वागत किया।

विज्ञापन

पूर्व न्यायाधीश सभाजीत यात्रा में होंगे शामिल

इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश सभाजीत यादव न्याय यात्रा में शामिल होंगे। उनके साथ पूर्व जिला जज रमेश कुमार यादव, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष जमील अहमद आजमी, डॉ.राधेश्यामम यादव, मनोज यादव समेत कई अन्य लोग भी रहेंगे। सभाजीत यादव ने बताया कि वे लोग शुक्रवार को चंदौली में ही यात्रा में शामिल होंगे और रायबरेली तक उसका हिस्सा रहेंगे।

राहुल के स्वागत के लिए सजेगा युवा कांग्रेस का मंच

राहुल की अगुवाई में 18 फरवरी को आ रही भारत जोड़ो यात्रा के स्वागत के लिए प्रदेश युवा कांग्रेस की ओर से कर्नलगंज थाने के बगल में मंच तैयार कराया जाएगा। यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेश मिश्रा ने प्रेसवार्ता में बताया कि इस दौरान राहुल गांधी युवाओं से संवाद भी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed