{"_id":"57d5acd74f1c1bb461318c75","slug":"rahul-gandhi-programme-are-not-apply-on-some-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोड शो के रूट पर सहमत नहीं प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोड शो के रूट पर सहमत नहीं प्रशासन
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Mon, 12 Sep 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित रोड शो के रूट पर जिला प्रशासन ने रविवार को असहमति जताई है। प्रशासन रोड शो के रूट में या फिर उसके समय में बदलाव चाहता है जबकि कांग्रेस के पदाधिकारी इस पर सहमत नहीं है। इसके चलते रोड शो कार्यक्रम को अभी अंतिम स्वरूप नहीं दिया जा सका है। शहर में राहुल का रोड शो 15 सितंबर को होना प्रस्तावित है। कांग्रेस पदाधिकारियों ने रूट का प्लान भी प्रशासन को सौंप दिया है।
कांग्रेसी पदाधिकारियों के मुताबिक राहुल का रोड शो कर्नलगंज, कटरा, मनमोहन पार्क, हिंदु हॉस्टल, सिविल लाइंस स्थित हनुमान मंदिर से जानसेनगंज, सुलाकी चौराहा, मुट्ठीगंज स्थित हटिचा चौराहा, नखास कोहना, खुल्दाबाद चौराहा होते हुए फ्लाई ओवर तक होना है। इसके बाद वह बस में बैठकर कौशांबी के लिए रवाना हो जाएंगे। रास्ते में चौफटका, मुंडेरा और बमरौली में उनका स्वागत होना है। रोड शो दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। राहुल खुले वाहन में रहेंगे। इसके पहले वह चंद्रशेखर आजाद पार्क पहुंचकर चंद्रशेखर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। वह यहां एक दिन पहले ही आ जाएंगे। जिला प्रशासन को इस बात की आपत्ति है कि रोड शो के समय स्कूलों में छुट्टी होती है। बच्चे अपने घरों को जाते हैं। रोड शो से शहर में जाम लग सकता है। इसके अलावा एंबुलेंस समेत कई और इमरजेंसी सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। प्रशासन के अफसरों ने रूट में बदलाव किए जाने की बात कही है या फिर उसके समय को बदला जाए। हालांकि कांग्रेसी नेता इस पर सहमत नहीं है। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद किए जाने, अस्पतालों में ब्लड समेत सभी इंतजाम किए जाने पर भी चर्चा की गई। कहा गया कि राहुल के रोड शो के दौरान मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई जाएंगी। बैठक में एडीएम सिटी डॉ. विपिन मिश्रा, एसपी सिटी राजेश कुमार, एसपी ट्रैफिक निहारिका शर्मा, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अनिल द्विवेदी समेत तमाम नेता मौजूद रहे। उधर, कांग्रेसियों ने केपी कम्युनिटी सेंटर में बैठक की और तैयारियों की समीक्षा की।