फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rahul Gandhi, BJP's statement broke, blew mannequin

राहुल गांधी के बयान पर भड़के भाजपाई, फूंका पुतला

Sun, 09 Oct 2016 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 09 Oct 2016 02:33 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi, BJP's statement broke, blew mannequin
allahabad
इलाहाबाद (ब्यूरो)। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से केंद्र सरकार पर ‘जवानों के खून की दलाली’ का आरोप लगाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। राहुल गांधी के बयान के विरोध में शनिवार को भाजपा नेताओं ने तमाम स्थानों पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कई स्थानों पर राहुल गांधी का पुतला फूंका गया। पार्टी के नगर कार्यालय में भी बैठक कर भाजपा नेताओं ने कांग्रेस उपाध्यक्ष के बयान की निंदा की।
विज्ञापन

पार्टी नेता प्रवीण श्रीवास्तव, सुरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में भाजपाइयो ने सुभाष चौराहे पर राहुल गांधी का पुतला फूंक अपनी नाराजगी जाहिर की। कहा कि उन्होंने देश और सेना का अपमान किया है। ऐसे लोगों को देशद्रोही करार कर जनता को उनका विरोध करना चाहिए। पुतला दहन में हरिनारायण शुक्ला, राजेश पाल, अभिषेक यादव, श्याम पांडेय, संजय शुक्ला, राजेंद्र यादव आदि मौजूद रहे। उधर करछना में भाजपा नेता सुबोध सिंह तो मेजा में सुशील मिश्र के नेतृत्व में भी राहुल गांधी का पुतला फूंका गया। इसी क्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता के नेतृत्व में हुई बैठक में भी कांग्रेस उपाध्यक्ष के बयान पर भड़ास निकाली गई। नगर अध्यक्ष ने कहा कि खानदानी दलाल को सभी अच्छा कार्य करने वाले दलाल ही दिखते हैं। उन्होंने बोफोर्स तोप समेत तमाम मामलों में दलाली का मुद्दा उठाया। बैठक में श्याम चंद्र, संजय गुप्ता, आशीष गुप्ता, पवन श्रीवास्तव, डा. प्रेम लता श्रीवास्तव, राजू पाठक, रवि केसरवानी, प्रमोद जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


ट्राई साइकिल का वितरण करेंगे केशव मौर्य
इलाहाबाद (ब्यूरो)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं फूलपुर के सांसद केशव प्रसाद मौर्य रविवार नौ अक्तूबर को दिव्यांगों को बैटरी चलित ट्राई साइकिल वितरित करेंगे। भाजपा मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव के मुताबिक सिविल लाइंस स्थित होटल रॉयल में कार्र्यक्रम का आयोजन सुबह 11 बजे किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed