{"_id":"5ef774028ebc3e432a62b8ab","slug":"quarrel-after-drinking-liquor-young-man-shot-two-bullets","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीने के बाद झगड़ा, युवक को मारी दो गोलियां, हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पीने के बाद झगड़ा, युवक को मारी दो गोलियां, हालत नाजुक
Sat, 27 Jun 2020 09:59 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 27 Jun 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
goli
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटवा गांव में ले जाकर दारागंज निवासी श्री शुक्ला को गोली मार दी गई। आरोप है कि शराब पीने के बाद हुए विवाद में उसके दोस्तों ने ही वारदात की। फिलहाल, अस्पताल ले जाते वक्त उसने दुर्गा यादव का नाम लिया है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। घटना के पीछे एक वजह के तौर पर सट्टे के विवाद की भी चर्चा है।
श्री शुक्ला (35) पुत्र श्रीकांत शुक्ला दारागंज में चावला जनरल स्टोर के बगल स्थित गली का रहने वाला है। शनिवार शाम 4 बजे के करीब वह अपने चार साथियों संग तीन बाइक पर सवार होकर सरायइनायत के कोटवा गांव स्थित एक गांव में पहुंचा। यहां सभी ने एक साथ बैठकर शराब पी। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया और श्री को एक केेेे बाद एक पीठ पर दो गोलियां मार दी गईं। इसके बाद वह जान बचाने के लिए भागा, लेकिन करीब 50 मीटर तक जाने के बाद बेसुध होकर गिर गया।
फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़े तो उसके चारों साथी भाग निकले। सूचना पर पुलिस पहुंची और घायल को एसआरएन भेजा। सरायइनायत इंस्पेक्टर संजय द्विवेदी ने बताया कि अस्पताल ले जाते वक्त पूछताछ में घायल ने एक हमलावर का नाम दुर्गा यादव बताया है। यह भी बताया कि वह रिश्तेदारी में चलने की बात कहकर उसे अपने साथ ले आया था।
विज्ञापन
विवाद किस बात को लेकर हुआ, यह स्पष्ट नहीं हो सका। जांच की जा रही है। हालांकि चर्चा यह भी है कि घटना की वजह सट्टे का विवाद है। घायल युवक दारागंज में सट्टा खिलवाता है और थाने पर लंबे समय से जमे एक दरोगा का नजदीकी भी है। उधर, पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी दुर्गा यादव अल्लापुर में दूध की डेयरी भी चलाता है।