फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   quarntine counseling to save people from mental stress

क्वारंटीन लोगों को मानसिक तनाव से बचाने को काउंसलिंग

Tue, 14 Apr 2020 12:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
quarntine counseling to save people from mental stress
लॉक डाउन के दौरान आश्रय स्थलों या शेल्टर होम्स में रह रहे क्वारंटीन लोगों को मानसिक तनाव बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अनोखी पहल की है। ऐसे लोगों को मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए अब उनकी काउंसलिंग की जा रही है। उन्हें बताया जा रहा है कि लॉक डाउन के दौरान उनको अपना समय बेहतर तरीके से किस तरह व्यतीत कर सकते हैं।
विज्ञापन

जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत तैनात साइकेट्रिस्ट, क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट और साइकेट्रिक सोशल वर्कर इस कार्य को कर रहे हैं। इस कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. वीके मिश्रा ने बताया कि कोरोना के वायरस से डरने की बचने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि सोमवार को अंबर पैलेस, पहलवान चौराहा एवं महबूबा गेस्ट हाउस, जीटीबी नगर करेली मैं क्वारंटीन लोगों और उनके आश्रितों को मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूक करते हुए तनाव प्रबंधन के गुर सिखाए गए। नैैदानिक मनोवैज्ञानिक डॉ. इशान्या राज ने क्वारंटीन लोगों को बताया कि कोरोना के लक्षण छींक, बुखार, खांसी और सांस लेने में दिक्कत आ रही हो तो तुरंत प्रशासन या स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दें।
विज्ञापन

डॉ. इशान्या ने लोगों को बताया कि पालतू जानवरों को साफ. सफ ाई से रखें और उन्हें बाहर न निकलने दें। कोरोना फोबिया से बचने के लिए कोरोना के संबंध में घर पर बार-बार बात नहीं करें। घर पर परिजनों के साथ रचनात्मक कार्य करें। घर को व्यवस्थित करें, व्यायाम करें और खुश रहकर अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोचिकित्सक डॉ. अजय कुमार मिश्रा ने कहा कि सोशल डिस्टेसिंग के माध्यम से कोरोना को पूरी तरह से हरा सकते हैं। लॉक डाउन में घर पर रहकर अपनी दिनचर्या को व्यस्त रखें। ध्यान, योगा कर, बच्चों के साथ खेलें। टीवीदेखें। ध्यान रखें कि बच्चों के साथ दूरी बने रहे। बच्चे बाहर नहीं निकले। घर- परिवार में सेशल डिस्टेसिंग बनाकर रखें। जरूरत हो तो मानसिक स्वास्थ्य परामर्श हेल्पलाइन नंबर 7318257567 पर टेली.काउंसलिंग के माध्यम से जब चाहें नैदानिक मनोवैज्ञानिक से परामर्श ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed