{"_id":"5e9206038ebc3e6fa93b214d","slug":"quarantine-at-indian-oil-s-regional-manager-house-in-prayagraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज में इंडियन ऑयल के क्षेत्रीय प्रबंधक घर में क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज में इंडियन ऑयल के क्षेत्रीय प्रबंधक घर में क्वारंटीन
Sat, 11 Apr 2020 11:31 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 11 Apr 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
इंडियन ऑयल पाइप लाइन के क्षेत्रीय प्रबंधक ने खुद में कोरोना की आशंका जताई और डॉक्टर को दिखाने के लिए बेली अस्पताल पहुंच गए। लेकिन, वहां के डॉक्टरों ने उन्हें ठीक से देखा नहीं और उन्हें स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय भेज दिया। एसआरएन पहुंचे प्रबंधक को चिकित्सकों ने देख और घर पर ही क्वारंटीन रहने को कहा। एसआरएन के डॉक्टरों ने कहा कि प्रबंधक में कोरोना की संभावना नहीं है।
सूचना मिलने पर सीएमओ की टीम भी प्रबंधक के पास पहुंची और उन्हें उचित सलाह देते हुए घर में 14 दिनों तक रहने की सलाह दी है। प्रबंधक शहर में काफी दिनों से तैनात हैं। दो-तीन दिनों से वायरल की चपेट में आने पर उन्होंने कोरोना की संभावना जताई और खुद ही बेली अस्पताल डॉक्टर को दिखाने पहुंच गए।
प्रबंधक वहां से एसआरएन पहुंचे। वहां कोरोना ओपीडी में बैठे डॉक्टरों ने उनसे पूछताछ की। प्रबंधक कोरोना के संक्रमण में आने का डब्ल्यूएचओ ने जो पैमाना तय किया है, उसमें वह आ ही नहीं रहे थे। प्रबंधक का न तो यात्रा इतिहास था और न ही किसी कोरोना संक्रमित के संपर्क में वह आए थे।