फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   QR codes on highways will reveal the location of hospitals, restaurants and petrol pumps.

Prayagraj : हाईवे पर क्यूआर कोड बताएगा अस्पताल, रेस्टोरेंट व पेट्रोल पंप का ठिकाना

Wed, 08 Oct 2025 05:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 08 Oct 2025 05:42 PM IST
सार

नेशनल हाईवे पर चलते समय नजदीकी पेट्रोल पंप, चार्जिंग स्टेशन, रेस्टोरेंट, थाना, सर्विस सेंटर और अस्पताल सहित अन्य जानकारियों के लिए गूगल का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। हाईवे के किनारे लगे क्यूआर कोड के साइन बोर्ड को स्कैन करते ही पूरी जानकारी मोबाइल पर मौजूद होगी।

विज्ञापन
QR codes on highways will reveal the location of hospitals, restaurants and petrol pumps.
नेशनल हाईवे। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नेशनल हाईवे पर चलते समय नजदीकी पेट्रोल पंप, चार्जिंग स्टेशन, रेस्टोरेंट, थाना, सर्विस सेंटर और अस्पताल सहित अन्य जानकारियों के लिए गूगल का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। हाईवे के किनारे लगे क्यूआर कोड के साइन बोर्ड को स्कैन करते ही पूरी जानकारी मोबाइल पर मौजूद होगी। यह सभी जानकारियां मोबाइल नंबर के साथ उपलब्ध होंगी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) एक माह में क्यूआर कोड के साइन बोर्ड हाईवे के किनारे लगाने की तैयारी कर चुका है। एनएचआई मुख्यालय सभी प्रदेशों के क्षेत्रीय कार्यालयों में इस संबंध में निर्देश दे चुका है।

विज्ञापन


क्यूआर कोड हाईवे पर उन स्थानों पर बड़े-बड़े आकार में लगाए जाएं, जहां पर सफर करने वालों को आसानी से नजर आ जाएं। जहां लगे वहां इसके लगाने का उद्देश्य संबंधी संक्षिप्त सूचना भी लिखी जाए, जिससे लोग समझ सकें। क्यूआर कोड से यात्री को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या, परियोजना की लंबाई, रखरखाव समय-सीमा, 24x7 राष्ट्रीय राजमार्ग हेल्पलाइन 1033, संबंधित अधिकारियों के संपर्क नंबर भी मिलेंगे।
विज्ञापन


नेशनल हाईवे पर प्रमुख स्थानों पर लगे क्यूआर कोड को स्कैन करने पर उसके आस-पास की सुविधाओं की जानकारी यात्री के मोबाइल में आ जाएगी। इन सुविधाओं में अस्पताल, दवा की दुकान, पेट्रोल पंप, शौचालय, पुलिस स्टेशन, रेस्टोरेंट, सर्विस स्टेशन, विश्राम स्थल, ई-चार्जिंग प्वाइंट आदि की जानकारी शामिल हैं। जिस स्थान पर यात्री कोड को स्कैन करेंगे, वहां से कितने किलोमीटर पर संबंधित स्थान है, कि जानकारी मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

QR codes on highways will reveal the location of hospitals, restaurants and petrol pumps.
नेशनल हाईवे। - फोटो : अमर उजाला।

प्रमुख स्थानों पर लगेंगे क्यूआर कोड के साइन बोर्ड

क्यूआर कोड को प्रमुख स्थानों पर ही लगाया जाएगा, जिससे कि सफर करने वालों को आसानी से नजर आ सके। बेहतर दृश्यता के लिए इसे टोल प्लाजा, सड़क किनारे सुविधाओं वाले स्थानों पर, ट्रक ले-बाय, राष्ट्रीय राजमार्गों के प्रारंभ/समापन बिंदुओं और विश्राम स्थलों पर लगाया जाएगा।

प्रयागराज रीजन में आने वाले हाईवे

प्रयागराज क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे (सिक्स लेन का), प्रयागराज बाईपास एक्सप्रेसवे, विंध्य एक्सप्रेसवे (प्रयागराज से सोनभद्र तक), प्रयागराज-मीरजापुर हाईवे, प्रयागराज-रायबरेली हाईवे और प्रयागराज इनर रिंग रोड जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और राज्य राजमार्ग मौजूद हैं।

एनएचएआई मुख्यालय की तरफ से हाईवे के किनारे क्यूआर कोड के साइन बोर्ड लगाने का निर्देश मिले हैं। इसके लगने से लोगों को सफर में सहूलियत मिलेगी। - एसके सिंह, परियोजना प्रबंधन, एनएचएआई प्रयागराज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed