फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Purse snatched from female doctor in front of police post, incident of Kotwali area

पुलिस चौकी के सामने महिला डॉक्टर से पर्स छिनैती, कोतवाली क्षेत्र की घटना

Fri, 20 Aug 2021 10:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 20 Aug 2021 10:40 PM IST
सार

कोतवाली में बाइकसवार लुटेरों ने आतंक मचा रखा है। महिला बैंक मैनेजर से पर्स छीनने की घटना के अगले ही दिन महिला डॉक्टर अमिता सिंह से पर्स छिनैती का मामला सामने आया है।

विज्ञापन
Purse snatched from female doctor in front of police post, incident of Kotwali area
क्राइम

विस्तार

कोतवाली में बाइकसवार लुटेरों ने आतंक मचा रखा है। महिला बैंक मैनेजर से पर्स छीनने की घटना के अगले ही दिन महिला डॉक्टर अमिता सिंह से पर्स छिनैती का मामला सामने आया है। खास बात यह कि घटना सूरजकुंड पुलिस चौकी के सामने हुई। पर्स में इसमें नौ हजार नगद के अलावा अन्य सामान था। हर बार की तरह पुलिस पहुंची लेकिन लुटेरों का सुराग नहीं हासिल कर पाई।
विज्ञापन


जार्जटाउन के लाउदर रोड निवासी डा. अमिता जिला महिला चिकित्सालय में कार्यरत  हैं। देर शाम डयूटी से घर जाते समय निरंजन डॉट पुल के पास बाइकसवार दो बदमाशों ने उनका पर्स छीन लिया। जब तक वह कुछ समझ पाती, दोनों भाग चुके थे। पर्स में नगदी के अलावा जरूरी दस्तावेज, घर की चाबी भी थी।
विज्ञापन


जिस जगह घटना हुई, वहीं से चंद कदम की दूर पर सूरजकुंड पुलिस चौकी है। इसके बावजूद वारदात को अंजाम देकर निकल भागना बताता है कि बदमाश पूरी तरह बेखौफ हैं। यही वजह है कि वह पुलिस चौकी के सामने भी वारदात करने से पीछे नहीं हट रहे। गौरतलब है कि एक दिन पहले कोतवाली क्षेत्र में ही मेडिकल चौराहे के पास एसबीआई एग्रीकल्चर शाखा की मैनेजर रूबी गुप्ता से पर्स छिनैती हुई थी। मामले में हर बार की तरह कोतवाली पुलिस यही कहती रही कि लुटेरों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed