{"_id":"611e4be88ebc3e7a2a1997c3","slug":"pune-bangalore-flight-canceled-till-31st-without-any-notice","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना किसी सूचना के 31 तक पुणे, बंगलूरू उड़ान निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना किसी सूचना के 31 तक पुणे, बंगलूरू उड़ान निरस्त
Thu, 19 Aug 2021 05:47 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 19 Aug 2021 05:47 PM IST
सार
- यात्रियों को इंडिगो दे रहा कनेक्टिंग फ्लाइट का विकल्प, समय के साथ किराया भी लग रहा ज्यादा
विज्ञापन
prayagraj news : प्रयागराज एयरपोर्ट।
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रयागराज से पुणे और बंगलूरू जाने वाली फ्लाइट निजी विमानन कंपनी इंडिगो ने 31 अगस्त तक निरस्त कर दी है। इंडिगो के इस फैसले से यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। हालांकि कंपनी द्वारा यात्रियों को दिल्ली और मुंबई से कनेक्टिंग फ्लाइट का विकल्प दिया गया है लेकिन इस व्यवस्था से जहां एक ओर यात्रियों का समय ज्यादा लगेगा तो वहीं दूसरी ओर उन्हें किराया भी काफी देना पड़ेगा।
प्रयागराज में पुणे, बंगलूरू और मुंबई के लिए ही एयरपोर्ट से हर रोज सर्वाधिक यात्रियों की आवाजाही होती रही है। पिछले कुछ दिनों से पुणे और बंगलूरू फ्लाइट का संचालन गड़बड़ाया हुआ है। पिछले सप्ताह ही पुणे फ्लाइट का निरस्तीकरण अधिकांश यात्रियों को तब मालूम चला, जब वह एयरपोर्ट पहुंच गए। इस वजह से यात्रियों ने वहां खूब हंगामा भी किया। इसी क्रम में अब इंडिगो ने प्रयागराज-पुणे, प्रयागराज-बंगलूरू उड़ान बिना किसी सूचना के 31 अगस्त तक के लिए निरस्त कर दी है।
खास बात यह है कि इसकी जानकारी एयरपोर्ट प्रशासन को भी काफी विलंब से दी गई। एक साथ दो फ्लाइट निरस्त हो जाने के बाद इंडिगो अब यात्रियों को दिल्ली और मुंबई जाने वाली उड़ान के माध्यम से यात्रियों को पुणे और बंगलूरू की कनेक्टिंग फ्लाइट का विकल्प दे रहा है। यानी की अगर किसी यात्री को प्रयागराज से बंगलूरू जाना है तो वह पहले प्रयागराज से दिल्ली या मुंबई वाली फ्लाइट पकड़े। फिर दोनों ही एयरपोर्ट पर कुछ घंटे के इंतजार के बाद बंगलूरू के लिए दूसरी फ्लाइट वहां से ले। इससे यात्रियों का समय तो ज्यादा लगेगा ही साथ ही उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए किराया भी ज्यादा देना होगा।
विज्ञापन
मुंबई फ्लाइट पर बढ़ा लोड, किराया दस हजार के पार
बंगलूरू और पुणे फ्लाइट निरस्त होने की वजह से प्रयागराज-मुंबई फ्लाइट पर यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। इस वजह से इस फ्लाइट का किराया भी इंडिगो ने बढ़ा दिया है। प्रयागराज से मुंबई के लिए 20 अगस्त का किराया 10710 रुपये हो गया है तो वहीं 21 अगस्त का किराया 13545 रुपये हो गया है। किराया बढ़ जाने से यात्री भी खासे परेशान है।