फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Pulsar riders bombed Muslim boarding, panic among students

प्रयागराज : पल्सर सवार युवकों ने मुस्लिम हॉस्टल में की बमबाजी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Sat, 10 Sep 2022 11:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 10 Sep 2022 11:12 PM IST
सार

बम सीधे कमरा नंबर 93 की दीवार पर जाकर लगा, जिससे दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। जोरदार धमाका हुआ तो छात्र नींद से जगे। कमरे से बाहर निकलने पर दोनो युवक दिखाई दिए जो गालियां देने हुए भाग निकले। सूचना मिली तो पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल के बाद वापस चली गई।

विज्ञापन
Pulsar riders bombed Muslim boarding, panic among students
Prayagraj News : मुस्लिम हॉस्टल में बमबाजी की घटना सीसीटीवी में कैद। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कटरा स्थित मुस्लिम बोर्डिंग हॉस्टल शनिवार को बमबाजी से दहल उठा। पल्सरसवार दो बदमाश झोले में बम लेकर आए और बम फेंककर दहशत फैला दी। पुलिस का कहना है कि हमलावर कौन थे और वारदात का मकसद क्या था, इसका पता नहीं चल सका है। अज्ञात में केस दर्ज कर लिया गया है। घटना सुबह 6.30 बजे के करीब हुई। छात्रों ने बताया कि हॉस्टल के मुख्य द्वार पर पल्सरसवार दो युवक आए। इनमें से एक ने झोला लिया था। कुछ देर तक वह इधर उधर टहलता रहा और फिर अचानक झोले से निकालकर बम फेंक दिया। 

विज्ञापन



बम सीधे कमरा नंबर 93 की दीवार पर जाकर लगा, जिससे दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। जोरदार धमाका हुआ तो छात्र नींद से जगे। कमरे से बाहर निकलने पर दोनो युवक दिखाई दिए जो गालियां देने हुए भाग निकले। सूचना मिली तो पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल के बाद वापस चली गई। इसके बाद छात्रों ने थाने पहुंचकर शिकायत की। कमरा नंबर 93 में रहने वाले परवेज, जो मूल रूप से मुगलसराय का रहने वाला है, की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर कर्नलगंज राममोहन राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर फिलहाल अज्ञात में केस दर्ज किया गया है। हमलावरों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन

Pulsar riders bombed Muslim boarding, panic among students
Prayagraj News : मुस्लिम हॉस्टल में बमबाजी की घटना सीसीटीवी में कैद। - फोटो : अमर उजाला।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई तस्वीर
मुस्लिम बोर्डिंग हॉस्टल में बमबाजी करने वाले दोनों युवकों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। फुटेज से पता चला कि बदमाशों ने एक के बाद एक दो बम फेंके थे। दोनों हॉफ पैंट पहन रखी थी। साथ ही बम फेंकने वाले बदमाश न मुंह पर काले रंग का मास्क भी लगाया हुआ था। पुलिस को दी गई तहरीर में यह भी बताया गया है कि एक छात्र ने बदमाशों की बाइक का नंबर भी देखा था और यह 6500 था। 
 


न किसी से विवाद, न कोई रंजिश
इस मामले में जब वादी से बात की गई तो उसका कहना था कि उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। न ही उसका कोई विवाद किसी से हुआ। हमलावर कौन थे व उन्होंने वारदात क्यों अंजाम दी, इस बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है। कर्नलगंज इंस्पेक्टर का भी कहना है कि उन्होंने कई छात्रों से बात की। लेकिन वजह साफ नहीं हो सकी। बदमाशों के पकड़े जाने के बाद ही कारण का पता चलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed