फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Public Service Commission Act in the case of destruction of copies

कॉपियां नष्ट करने के मामले में हरकत में आया लोक सेवा आयोग

Tue, 20 Jun 2017 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 20 Jun 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
Public Service Commission Act in the case of destruction of copies
पीसीएस प्री का रिजल्ट
पीसीएस 2014 की कॉपियां नष्ट करने के मामले में राज्यपाल राम नाइक तथा प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा की कड़ी प्रतिक्रिया के बाद लोक सेवा आयोग हरकत में आ गया है। आयोग ने कॉपियां जलाए जाने के मामले में सोमवार को देर शाम सार्वजनिक विज्ञप्ति (विज्ञापन) जारी की है।
विज्ञापन


पीसीएस 2014 की कॉपियां आनन-फानन में जलाए जाने का मामला सामने आने के बाद प्रदेश सरकार ने इसे बेहद गंभीरता से लिया। इस मामले में राज्यपाल की प्रतिक्रिया के बार मामला और गंभीर हो गया, क्योंकि इसी के बाद उप मुख्यमंत्री डॉ. शर्मा ने मामले में कार्रवाई का भी इशारा कर दिया है। ऐसे में गर्दन फंसती देख लोक सेवा आयोग के अफसर हरकत में आ गए। सचिव अटल कुमार राय ने सोमवार को देर शाम विज्ञप्ति जारी कर स्पष्टीकरण दिया है कि आयोग के ऑफिस मैनुअल के क्रम में अभिलेखों के विनष्टीकरण के लिए निर्गत कार्यालय ज्ञाप संख्या जी-35-51/23/रूल्स-61-62 दिनांक 23 जनवरी 1964 सपठित कार्यालय ज्ञाप संख्या अधिष्ठान 959/20 अधिष्ठान/2009-2010 दिनांक 18 नवंबर, 2009 की श्रेणी-6 के बिंदु-2 का पालन किया गया।
विज्ञापन


सचिव ने स्पष्ट किया कि इसके तहत विभिन्न परीक्षाओं के लिए अभ्यर्थियों द्वारा प्रयुक्त उत्तर पुस्तिकाओं को परिणाम घोषित होने की तिथि से एक वर्ष तक संरक्षित रखने के बाद विनष्टीकरण की कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है। साथ ही अन्य अभिलेखों के संरक्षण एवं उनके विनष्टीकरण की कार्रवाई भी आयोग ने इसी नियम के अनुसार की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed