{"_id":"688539f89d3dc96b7c0a0e40","slug":"public-lekhpal-and-police-are-angry-with-each-other-obstacles-in-solution-allahabad-news-c-407-1-sald1005-5312-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: जनता, लेखपाल-पुलिस एक-दूसरे से नाराज, समाधान में व्यवधान...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: जनता, लेखपाल-पुलिस एक-दूसरे से नाराज, समाधान में व्यवधान...
विज्ञापन
विवार को थानों में आयोजित होने वाले समाधान दिवस में निदान कम हुआ। लोगों की नाराजगी ज्यादा सामने आईं। दो ग्राम पंचायतों का सीमा निर्धारण ने होने पर अमिलिया कला के किसानों ने लेखपाल के खिलाफ गुस्सा प्रकट किया। वहीं बहरिया में पुलिस का सहयोग न मिलने पर लेखपालों में रोष रहा।
किसान केशव प्रसाद शुक्ल व अन्य ने आरोप लगाया कि नहवाई मौजे की सीमा को लेकर विवाद है। एसडीएम ने हल्का लेखपाल अमरनाथ को सीमा निर्धारण करने का निर्देश दिया था। लेखपाल ने मौके पर न जाकर गलत रिपोर्ट लगा दी। कोंहड़ार क्षेत्र में बिजली समस्या का मुद्दा, जिस पर एसडीएम ने संबंधित अभियंता को निर्देश दिया।
मारपीट के मामले में एसीपी मेजा संत प्रसाद उपाध्याय के निर्देश पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। एसडीएम सुरेंद्र प्रताप यादव और एसीपी ने 15 शिकायतों में से चार का निस्तारण हुआ।
विज्ञापन
लेखपालों ने किया बहिष्कार
नवाबगंज। फरीदपुर गांव में जमीन प्रकरण में पुलिस का सहयोग न मिलने पर लेखपालों ने समाधान दिवस का बहिष्कार किया। कोई पहुंचा नहीं। राजस्व निरीक्षक लाल बहादुर सिंह करीमुद्दीनपुर गांव में एक जमीनी विवाद मामले के निस्तारण के लिए गांव गए। 16 शिकायती पत्र आए। पुलिस से संबंधित सभी शिकायती पत्रों का त्वरित निस्तारण किया गया।
काली पट्टी बांध जताया रोष
लेखपालों ने काली पट्टी बांधकर नवाबगंज थानाध्यक्ष के प्रति रोष व्यक्त किया। समाधान दिवस में कुल छह शिकायतें आईं। किसी का निस्तारण नहीं हो सका। उतरांव में 15, फूलपुर में 10 और शंकरगढ़ में चार शिकायतें आईं। किसी का समाधान नहीं हो सका।