{"_id":"63680528617ef62e9c721992","slug":"psychopathic-girl-jumped-in-the-well-sdrf-team-kept-trying-till-late-night-rescue","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : कुएं में कूदी मनोरोगी युवती, निकालने के लिए एसडीआरएफ टीम देर रात तक करती रही मशक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : कुएं में कूदी मनोरोगी युवती, निकालने के लिए एसडीआरएफ टीम देर रात तक करती रही मशक्कत
Mon, 07 Nov 2022 12:34 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 07 Nov 2022 12:34 AM IST
सार
भेड़ व बकरी चरा रहे प्रत्यक्षदर्शियों ने इलाकाई पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर इंस्पेक्टर मांडा अरविंद कुमार गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर पंहुचे और फायर ब्रिगेड कर्मियों को सूचना देकर मौके पर बुलवाया। सात करीब एक बजे तक एसडीआरएफ, पुलिस व फायर ब्रिगेड़ कर्मी कुएं में गिरी युवती को निकालने की कवायद में जुटे रहे।
विज्ञापन
Prayagraj News : कुएं में गिरि मनोरोगी युवती को निकालने पहुंची पुलिस टीम।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मांडाखास दसमिहवां मैदान स्थित कुआं में भारतगंज कस्बा निवासिनी एक मनोरोगी युवती कूद गई। प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस व फायर ब्रिगेड कर्मी कुआं में गिरी युवती को निकालने में जुटे रहे। थाना क्षेत्र के भारतगंज कस्बा वाड़ॱर छह मंगलवारी बाजार निवासी एजाज हुसैन की बेटी शबनम दिमागी रूप से कमजोर थी। रविवार शाम चार बजे शबनम (25) मांडाखास दसमिहवां मैदान स्थित कुआं के नजदीक पंहुची और कूद गई।
विज्ञापन
भेड़ व बकरी चरा रहे प्रत्यक्षदर्शियों ने इलाकाई पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर इंस्पेक्टर मांडा अरविंद कुमार गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर पंहुचे और फायर ब्रिगेड कर्मियों को सूचना देकर मौके पर बुलवाया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस व फायर ब्रिगेड़ कर्मी कुएं में गिरी युवती को निकालने की कवायद में जुटे रहे। वहीं दूसरी तरफ कुएं में गिरी युवती के परिजन रोते बिलखते रहे।
विज्ञापन