{"_id":"5ce84653bdec220788127e9c","slug":"psychologists-will-tell-you-how-to-read-and-what-to-read","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनोवैज्ञानिक बताएंगे कि कैसे पढ़ें और क्या पढ़ें बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनोवैज्ञानिक बताएंगे कि कैसे पढ़ें और क्या पढ़ें बच्चे
Sat, 25 May 2019 01:00 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 25 May 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
School students
मनोविज्ञानशाला उत्तर प्रदेश की ओर से 27 मई से 21 जून के बीच बच्चों में बढ़ती असामंजस्ता तथा शैक्षिक उपलब्धि से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए 27 मई से 21 जून के बीच नि:शुल्क कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यशाला में मनोवैज्ञानिक बच्चों को बताएंगे वह कैसे और क्या पढ़ें, इस बारे में जानकारी दी जाएगी। इस कार्यशाला में परीक्षा के बाद अथवा परिणाम के बाद विषय अथवा वर्ग के चयन में आने वाली समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
मनोविज्ञानशाला उत्तर प्रदेश की निदेशक उषा चंद्रा ने बताया कि कार्यशाला के दौरान इस दौरान बच्चों को बुद्घि, योग्यता, क्षमता के अनुसार विषय के चयन के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस दौरान बच्चे के स्कूल जाने से बहाना करना, पढ़ाई में मन न लगना, परीक्षा में अपेक्षित अंक प्राप्त न कर पाना, परीक्षा से घबराना जैसी मनोवैज्ञानिक समस्याओं को किया जाएगा। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. कमलेश तिवारी ने बताया कि इस दौराना समस्याग्रस्त बालक, बालिकाओं, किशार स्वयं अथवा अभिभावक अपने पाल्यों के साथ नि:शुल्क शिविर में भाग लेकर अपनी समस्याओं का त्वरित समाधान प्राप्त कर सकते हैं। कार्यशाला में बच्चों को कैसे पढ़ें और क्या पढ़ें इस विषय में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन