{"_id":"6831ba91dbaf80163404c3cb","slug":"prsu-prof-rajendra-singh-rajju-bhaiya-university-will-have-phd-admission-in-24-subjects-on-the-basis-of-net-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"PRSU : प्रो. राजेंद्र सिंह रज्जू भइया विश्वविद्यालय में नेट स्कोर से होगा 24 विषयों में पीएचडी प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PRSU : प्रो. राजेंद्र सिंह रज्जू भइया विश्वविद्यालय में नेट स्कोर से होगा 24 विषयों में पीएचडी प्रवेश
Sat, 24 May 2025 05:54 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 24 May 2025 05:54 PM IST
सार
प्रो. राजेंद्र सिंह रज्जू भइया राज्य विश्वविद्यालय में नए सत्र 2025-26 में नेट स्कोर के माध्यम से 24 विषयों में पीएचडी में प्रवेश होगा। जिन विषयों में नेट परीक्षा नहीं आयोजित की जाती है, उन विषयों के लिए विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगा।
विज्ञापन
PRSU
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
प्रो. राजेंद्र सिंह रज्जू भइया राज्य विश्वविद्यालय में नए सत्र 2025-26 में नेट स्कोर के माध्यम से 24 विषयों में पीएचडी में प्रवेश होगा। जिन विषयों में नेट परीक्षा नहीं आयोजित की जाती है, उन विषयों के लिए विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगा।
विज्ञापन
नए सत्र से पीएचडी प्रवेश के लिए 24 विषयों पर विश्वविद्यालय की ओर से कोई प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं कराई जाएगी। जून 2024 से वैध यूजीसी-नेट, सीएसआईआर यूजीसी-नेट, आइसीएआर नेट अथवा जेआरएफ/फेलोशिप प्रमाणपत्र धारकों के स्कोर के आधार पर ही प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
24 विषयों में से कला संकाय में प्राचीन इतिहास, संस्कृति और पुरातत्व, राजनीति विज्ञान, दर्शनशास्त्र, गृह विज्ञान, संस्कृत, हिंदी, अंग्रेजी, रक्षा और सामरिक अध्ययन, मध्यकालीन और आधुनिक इतिहास, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, भूगोल के विषयों में और सामाजिक कार्य विज्ञान संकाय के गणित, वनस्पति विज्ञान, भौतिकी, रसायन विज्ञान, प्राणी विज्ञान विषयों में और वाणिज्य संकाय के वाणिज्य, कृषि संकाय के कृषि विस्तार, मृदा विज्ञान, आनुवंशिकी और पौध प्रजनन, बागवानी, कृषि अर्थशास्त्र विषय में प्रवेश परीक्षा नहीं आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
ऐसे विषय जो नेट या सीएसआईआर में शामिल नहीं हैं, उनकी परीक्षा विश्वविद्यालय खुद ही आयोजित कराएगा। इसके अलावा विश्वविद्यालय जल्द ही पीएचडी पर्यवेक्षकों एवं उपलब्ध रिक्त सीटों की अस्थायी सूची भी जारी करेगा।