फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   protest in police station

पुलिस चौकी के सामने शव रखकर चक्काजाम

Fri, 21 Oct 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद।
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद। Updated Fri, 21 Oct 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
protest in police station
न्यूज
इलाहाबाद। ईश्वर शरण पुलिस चौकी के पास बुधवार रात हुए बीटेक छात्र नंदन पांडेय हत्याकांड को लेकर छात्रों में आक्रोश है। ईश्वर पुलिस चौकी के सामने सैकड़ों की संख्या में मौजूद छात्रों ने शव रखकर चक्काजाम किया। उनकी मांग थी कि हत्याकांड में शामिल बदमाशों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। इस दौरान छात्रों की पुलिस से नोंकझोंक भी हुई। सीओ कर्नलगंज के आश्वासन पर चक्काजाम समाप्त हुआ। इस मामले में नंदन के छोटे भाई शिवांशु पांडेय की तहरीर पर कर्नलगंज पुलिस ने पंकज, सलमान और तीन बाइक सवार अन्य अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा लिखा है।
विज्ञापन

 पुलिस को जांच में पता चला है कि नामजद आरोपी पंकज कीडगंज जबकि सलमान शिवकुटी का रहने वाला है। उनका आपराधिक इतिहास भी है। स्थानीय लोगों का आरोप था कि वे अक्सर पुलिस चौकी के पास बैठकर दबंगई करते हैं। चौकी के सिपाहियों से मिलीभगत के चलते स्थानीय लोग उनकी शिकायत करने से भी डरते हैं। एक साल के भीतर पुलिस चौकी के पास दो लोगों की मारकर हत्या कर दी गई लेकिन इसके बाद भी पुलिस रात में पुलिस चौकी के आसपास जमा होने वाले अराजक तत्वों के जमावड़े पर लगाम नहीं लगा पा रही है। नंदन की हत्या से छात्रों में व्याप्त आक्रोश को देखते हुए पुलिस प्रशासन चौकन्ना रहा। छात्र के घर और पोस्टमार्टम हाउस में भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस की निगरानी में शव घर लाया गया और फिर अंतिम संस्कार के लिए ले गए।
विज्ञापन

बीच बचाव में मारी गोली
इलाहाबाद। नंदन पांडेय की बदमाशों से सीधी कोई रंजिश नहीं थी। दो पक्षों के बीच झगड़ा होते देख रुक गया और बीच बचाव करने लगा। इसी दौरान एक ने तमंचा निकाला और नंदन के सिर पर सटाकर गोली मार दी। गोली नंदन के सिर को चीरते हुए आरपार हो गई थी। वह बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में झगड़ा होते देख रुक गया। चूंकि वह हमलावरों को पहचानता था तो सोचा उन्हें समझाने के लिए रुका था लेकिन उसे क्या पता था कि वह झगड़े का शिकार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीमार पिता की आंखों से थम नहीं रहे आंसू
इलाहाबाद(ब्यूरो)। नंदन पांडेय का शव गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा तो एक बार फिर माहौल गमगीन हो गया। घरवालों का विलाप देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखे नम हो गई। वहीं बीमार पिता राममणि पांडेय जवान बेटे का शव देखकर बिलख पड़े। उनकी आंखों से आंसू थम नहीं रहे थे। नंदन दो भाइयों में बड़ा था।


छोटे भाई की तहरीर पर पंकज, सलमान और अन्य अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा लिखा गया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।---डीपी तिवारी सीओ कर्नलगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed