फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   prostitution was going on in the middle of the city for a long time, complaints had been made many times.

प्रयागराज : बीच शहर में लंबे समय से चल रहा था सेक्स रैकेट, कई बार की जा चुकी थी शिकायत

Sat, 10 Jun 2023 02:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 10 Jun 2023 02:08 PM IST
सार

Prayagraj News : शहर के मध्य में स्थित राजापुर में सैक्स रैकेट का खुलासा होने के बाद पुलिस लड़कियों से पूछताछ में जुटी है। नाबालिग लड़की के परिजनों को सूचना दी गई है लेकिन वह अभी तक नहीं पहुंच सके हैं। पुलिस शहर के अन्य इलाकों में चल रहे इस धंधे का पता लगाने में जुटी है।

विज्ञापन
prostitution was going on in the middle of the city for a long time, complaints had been made many times.
काफी से चल रहा था गंदा धंधा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

राजापुर में सैक्स रैकेट का धंधा काफी समय से चल रहा था। इसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने कई बार स्थानीय पुलिस को दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पाई थी। बताया तो यहां तक जा रहा है कि शहर के कई रसूखदारों का संरक्षण मिलने के कारण शिकायत मिलने के बाद भी पुलिस छापा मारने से बचती रही। इनके इस धंधे के चलते मुहल्ले के लोग काफी परेशान थे और यहां का माहौल खराब हो रहा था। यहां पर अक्सर लड़कियों और महिलाओं के साथ ही उनके ग्राहकों का आना जाना बना रहता था।

विज्ञापन

 

 

यह भी पढ़ें : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, संचालिका समेत पांच हिरासत में, बाहर NGO का बोर्ड लगाकर चल रहा था गंदा खेल

विज्ञापन


 


नाबालिग को छुड़ाने गई थी पुलिस
शुक्रवार की रात को पुलिस को एक नाबालिग को बंधक बनाने की सूचना मिली थी। नाबालिग को छुड़ाने के लिए जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां का नजारा देख सन्न रह गई। यहां पर सैक्स रैकेट का धंधा चल रहा था। आसपास के लोगों से पूछताछ में बताया गया कि यहां तो काफी समय से यह गंदा खेल चल रहा है। शिकायत की जाती है कि लिए स्थानीय थाने की पुलिस पता नहीं किस दबाव में कार्रवाई नहीं करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के कई इलाके सैक्स रैकेट के लिए हैं बदनाम


प्रयागराज शहर को बहले ही स्मार्ट सिटी घोषित कर दिया गया है लेकिन यहां के कई मुहल्ले घिनौने खेल के लिए बदनाम हैं। शहर के ममफोर्डगंज, नैनी, फाफामऊ, धूमनगंज, झलवा, अल्लापुर, कीडगंज सहित कई इलाके देह व्यापार के लिए बदनाम हैं। यहां के कई होटलों में भी इस तरह के धंधे चलाने के आरोप लगते हैं। कई बार छापेमारी में संदिग्ध लोगों को पकड़ा भी जा चुका है। कई होटल तो सैक्स रैकेट के मामले में बदनाम हैं। पुलिस को भी यहां पर धंधा चलने की जानकारी रहती है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed