फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Property worth Rs 3.25 crore attached to former MLA Vijay Mishra's close

Prayagraj : पूर्व विधायक विजय मिश्र के करीबी की 3.25 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Tue, 14 Feb 2023 12:21 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 14 Feb 2023 12:21 AM IST
सार

सपा व निषाद पार्टी के पूर्व विधायक विजय मिश्र के करीबियों पर कार्रवाई जारी है। सोमवार को हनुमान सेवक पांडेय की प्रयागराज में तीन मंजिला इमारत कुर्क कर ली गई। इसकी कीमत सवा तीन करोड़ है।

विज्ञापन
Property worth Rs 3.25 crore attached to former MLA Vijay Mishra's close
prayagraj news : विजय मिश्र। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सपा व निषाद पार्टी के पूर्व विधायक विजय मिश्र के करीबियों पर कार्रवाई जारी है। सोमवार को हनुमान सेवक पांडेय की प्रयागराज में तीन मंजिला इमारत कुर्क कर ली गई। इसकी कीमत सवा तीन करोड़ है। शासन के निर्देश पर संगठित अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। एसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर विशेष अभियान के तहत पूर्व विधायक विजय मिश्र के गिरोह के सक्रिय सदस्य हनुमान सेवक पांडेय निवासी महेरा थाना लालापुर, जनपद प्रयागराज, हाल पता मयूर विहार कॉलोनी झलवा प्रयागराज की सवा तीन करोड़ की संपत्ति को कुर्क किया गया।

विज्ञापन


एसपी ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट के तहत यह कार्रवाई की गई। बताया कि अभियुक्त ने अपने लाभ के लिए प्रभाव का प्रयोग कर आपराधिक कृत्यों से अर्जित धन से झलवा, प्रयागराज में खरीदी गई 85.68 वर्ग मीटर भूमि पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त तीन मंजिला भवन का निर्माण कराया था। एसपी के मुताबिक हनुमान सेवक पांडेय 2017 से अपराध जगत में सक्रिय रहा है। पूर्व विधायक विजय मिश्र का दाहिना हाथ बनकर उसके अवैध कारोबार एवं राजनैतिक कार्यों में सहयोग करता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed