फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Property of Mafia Atiq Ahmed found in Naini, police confiscated it.

Prayagraj : अतीक की छह करोड़ की दो बेनामी संपत्ति गैंगस्टर एक्ट में कुर्क, जब्तीकरण का नोटिस बोर्ड भी लगाया

Fri, 13 Sep 2024 06:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 13 Sep 2024 06:52 PM IST
सार

पुलिस को नैनी इलाके में माफिया की संपत्ति होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद राजस्व विभाग के अधिकारियों ने कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी थी। उच्चाधिकारियों से अनुमति मिलने के बाद संपत्ति को कुर्क कर दिया गया। 

विज्ञापन
Property of Mafia Atiq Ahmed found in Naini, police confiscated it.
नैनी में माफिया अतीक अहमद की संपत्ति कुर्क करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

माफिया अतीक अहमद की छह करोड़ मूल्य की दो बेनामी संपत्तियां शुक्रवार को कुर्क कर दी गईं। नैनी के अरैल में स्थित इन दोनों संपत्तियों को गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क करते हुए पुलिस ने जब्तीकरण संबंधी नोटिस बोर्ड भी लगवाया। पुलिस का दावा है कि दोनों ही संपत्तियों को अतीक अहमद ने अपने दो करीबियों के सफाईकर्मी के नाम पर खरीदा था।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों का कहना है कि दोनों जमीनों का बैनामा तो कम में कराया गया लेकिन वर्तमान में इनका बाजार मूल्य करीब छह करोड़ रुपये है। पुलिस के मुताबिक, अतीक व अशरफ ने नवाबगंज के करौली गांव के निवासी सफाईकर्मी श्याम जी सरोज के नाम पर आठ करोड़ मूल्य की बेनामी संपत्तियां बनाईं। श्याम जी ने खुद पुलिस को यह बयान दिया कि वह अतरसुइया निवासी सगे भाई जावेद व कामरान के घर सफाई का काम करता था। आरोप लगाया कि दोनों अतीक अहमद के करीबी थे।
विज्ञापन


दोनों भाइयों ने अपने परिचित फराज और एक अन्य के साथ मिलकर अतीक-अशरफ की बेनामी संपत्तियों का बैनामा जबरन उसके नाम पर कराया। उसे बंधक बनाकर दस्तखत करवाए गए और माफिया भाइयों की मौत के बाद उक्त संपत्तियों का बैनामा उनके नाम करने का दबाव बनाया। डीसीपी नगर अभिषेक भारती ने बताया कि पुलिस आयुक्त कोर्ट के आदेश पर दोनों संपत्तियों को गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Property of Mafia Atiq Ahmed found in Naini, police confiscated it.
नैनी में माफिया अतीक की संपत्ति कुर्क करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

सरकारी मालियत 96.80 लाख

पुलिस के मुताबिक जब्त की गई संपत्ति की वर्तमान में कुल सरकारी मालियत 96.80 लाख रुपये है। जबकि इसका कुल क्षेत्रफल 1344.5 वर्ग मीटर है।

पहली बार शासन में निहित कराई संपत्ति

गौरतलब है कि पूर्व डीसीपी नगर दीपक भूकर के नेतृत्व में नगर जोन पुलिस ने माफिया अतीक अहमद और अशरफ की बेनामी संपत्तियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की। माफिया की 12.50 करोड़ मूल्य की एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के गौसपुर कटहुला स्थित संपत्ति को भी उनके ही नेतृत्व में कुर्क किया गया। यही नहीं प्रभावी पैरवी कर पहली बार इस संपत्ति को शासन में निहित कराया गया। इससे पहले माफिया की तमाम संपत्तियां गैंगस्टर एक्ट में कुर्क हुई लेकिन किसी को भी शासन में निहित नहीं कराया जा सका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed