फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Property dealer was shot in a mutual dispute, the incident created a stir in broad daylight

Prayagraj : आपसी विवाद में प्रापर्टी डीलर को लाइसेंसी पिस्टल से दौड़ाकर मारी गोली, मची खलबली

Mon, 19 Jun 2023 06:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 19 Jun 2023 06:15 PM IST
सार

आपसी विवाद को लेकर प्रॉपर्टी डीलर को दिन दहाड़े गोली मार दी गई। गोली शिवमूरत यादव के पैर में लगी है। उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भतीजे मान सिंह ने एक आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। 

विज्ञापन
Property dealer was shot in a mutual dispute, the incident created a stir in broad daylight
गोली लगने के बाद प्रॉपर्टी डीलर को अस्पताल ले जाते लोग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

थाना क्षेत्र के छतनाग रोड पर स्थित एक मार्केट के कमरे में सोमवार की सुबह बैठे प्रापर्टी डीलर को दौड़ाकर लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी गई। किसी तरह वहां से भागकर प्रापर्टी डीलर ने अपनी जान बचाई। गोली भी किसी और नहीं बल्कि एक अन्य प्रापर्टी डीलर ने शराब के नशे में मारी थी। घटना की सूचना मिलने पर पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल प्रापर्टी डीलर को परिजनों की मदद से गाड़ी में लादकर एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया। प्रापर्टी डीलर के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। देर शाम तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। घटना से मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के हवेलिया वार्ड नंबर 52 निवासी 55 वर्षीय शिवमूरत यादव पुत्र पन्नालाल यादव प्रापर्टी डीलर है। शिवमूरत की झूंसी के छतनाग रोड पर शिवतारा नाम से मार्केट है। रोज की तरह सोमवार की सुबह भी वह अपने मार्केट के एक कमरे में बनाए गए आफिस में बैठा था। इसी दौरान नैका-महीन गांव निवास रामनारायण यादव उर्फ गुड्डू भी वहां पहुंच गया। लोगों की माने तो गुड्डू यादव वहां बैठकर शराब पी रहा था।

विज्ञापन

Property dealer was shot in a mutual dispute, the incident created a stir in broad daylight
गोली लगने से घायल प्रॉपर्टी डीलर का अस्पताल में उपचार करते डॉक्टर। - फोटो : अमर उजाला।

इसी दौरान किसी बात को लेकर उसका शिवमूरत से विवाद हो गया। बात बढ़ी तो गालगलौज करने के दौरान ही गुड्डू यादव ने शिवमूरत पर अपनी लाइसेंसी पिस्टल तान दी। इस पर शिवमूरत सन्न रह गया और जान बचाने के लिए भागा। तभी गुड्डू ने शिवमूरत के दाहिने पैर में घुटने के पास गोली मारकर उसे लहूलुहान कर दिया। गोली मारने के बाद गुड्डू मौके से फरार हो गया।

शिवमूरत काफी देर तक खून से लथपथ हालत में सामने स्थित एक दुकान में बैठा रहा। तकरीबन डेढ़ घंटे बाद पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची और जख्मी प्रापर्टी डीलर को गाड़ी में लादकर एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में शिवमूरत के भतीजे मानसिंह की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी रामनारायण यादव उर्फ गुड्डू के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा में रिपोर्ट दर्ज की।देर शाम तक इलाकाई पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

विज्ञापन

दिनदहाड़े चल गई गोली और झूंसी पुलिस को खबर तक नहीं

छतनाग रोड के मार्केट में सोमवार को दिनदहाड़े प्रापर्टी डीलर पर गोली चल गई और इलाकाई पुलिस को भनक तक नहींं लगी। वारदात के तकरीबन डेढ़ घंटे बाद भी इलाकाई पुलिस मौके पर नहीं पहुंच पाई थी। इससे लोगों में झूूंसी पुलिस की कार्यशैली को लेकर आक्रोश था। लोगों ने बताया कि कई बार झूंसी थाने के सीयूजी नंबर पर भी फोन किया गया लेकिन कॉल ही रिसीव नहीं की गई। गोली लगने से जख्मी प्रापर्टी डीलर खून से लथपथ हालत में काफी देर तक घटनास्थल के सामने की एक दुकान में बैठा रहा। तकरीबन डेढ़ घंटे बाद पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची। तब जाकर उसे लाद-फांदकर एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

जमीन के पैसे के लेनदेन को लेकर दोनों में चल रहा था विवाद

पुलिस की जांच में सामने आया है कि प्रापर्टी डीलर रामनारायण यादव उर्फ गुड्डू और शिवमूरत यादव में जमीन के पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर दोनों में आज सुबह दोबारा विवाद हो गया। बात बढ़ी तो गालीगलौज के दौरान शराब के नशे में रामनारायण यादव ने शिवमूरत को गोली मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed