फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Property dealer shot dead by bike riders, admitted to SRN hospital, condition critical

प्रयागराज : प्रॉपर्टी डीलर को बाइक सवारों ने मारी गोली, एसआरएन अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक

Wed, 22 Mar 2023 11:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 22 Mar 2023 11:36 PM IST
सार

थाना क्षेत्र के इंदलपुर मुस्लिम बस्ती मोहल्ले में बुधवार रात बाइक सवारों ने एक प्रॉपर्टी डीलर को गोली मार दी। उसे इलाज के लिए एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित मोहल्ले के ही एक युवक पर आरोप लगा रहा है।

विज्ञापन
Property dealer shot dead by bike riders, admitted to SRN hospital, condition critical
गोली मारी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

थाना क्षेत्र के इंदलपुर मुस्लिम बस्ती मोहल्ले में बुधवार रात बाइक सवारों ने एक पापर्टी डीलर को गोली मार दी। उसे इलाज के लिए एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित मोहल्ले के ही एक युवक पर आरोप लगा रहा है, वहीं पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। उक्त मोहल्ला निवासी इमरान 45 पुत्र इदरीश पापर्टी डीलर है। बुधवार देर रात वह मोहल्ले में बनी मस्जिद के पास टहल रहा था। आरोप है कि तभी बाइक सवार दो युवक पहुंचे और उसपर फायर कर दिया। गोली उसकी पीठ में छूते हुए निकल गई। गोली चलने की बात मोहल्ले में फैली तो हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


सूचना पर इंस्पेक्टर नैनी बृजेश कुमार सिंह, एसीपी करछना अजीत सिंह चौहान फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उसे इलाज के लिए पुलिस ने एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित ने मोहल्ले के ही एक युवक पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने मामले में एक युवक को पकड़ा भी है।
विज्ञापन


घटना स्थल पर पूछताछ के दौरान आस-पास के लोगों ने गोली चलने की बात से अनिभिज्ञता जाहिर की। प्रथम दृष्टया जांच में पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। नैनी इंस्पेक्टर बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध है। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed