फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Promotions in the High Court; over 50 officials assigned new responsibilities.

Promotion : हाईकोर्ट में पदोन्नति, 50 से अधिक अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

Sun, 02 Aug 2026 06:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 02 Aug 2026 06:56 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रशासन ने निजी सचिव सेवा संवर्ग और न्यायपीठ सचिव सेवा संवर्ग के अधिकारियों को विभिन्न पदों पर पदोन्नति प्रदान की है। इस संबंध में महानिबंधक मंजीत सिंह श्योराण की ओर से अधिसूचना जारी की गई है।

विज्ञापन
Promotions in the High Court; over 50 officials assigned new responsibilities.
प्रमोशन (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रशासन ने निजी सचिव सेवा संवर्ग और न्यायपीठ सचिव सेवा संवर्ग के अधिकारियों को विभिन्न पदों पर पदोन्नति प्रदान की है। इस संबंध में महानिबंधक मंजीत सिंह श्योराण की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। अधिसूचना के मुताबिक, निजी सचिव सेवा संवर्ग में नसीमुद्दीन को निबंधक सह प्रमुख निजी सचिव, राकेश कुमार गौतम को संयुक्त निबंधक सह निजी सचिव ग्रेड-चार और ललित त्रिपाठी को उप निबंधक सह निजी सचिव ग्रेड-तीन के पद पर पदोन्नत किया गया है।

विज्ञापन


इसके अलावा 47 अधिकारियों को निजी सचिव ग्रेड-एक से सहायक निबंधक सह निजी सचिव ग्रेड-दो के पद पर पदोन्नति दी गई है। इसी प्रकार न्यायपीठ सचिव सेवा संवर्ग में राजेश कुमार श्रीवास्तव, लालचंद और जितेंद्र कुमार को निबंधक सह प्रमुख न्यायपीठ सचिव, दिलीप कुमार पांडे, विजय त्रिपाठी और जयप्रकाश गुप्ता को संयुक्त निबंधक सह न्यायपीठ सचिव ग्रेड-चार और शिव कुमार पाठक को उप निबंधक सह न्यायपीठ सचिव ग्रेड-तीन के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed