फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prohibition on canceling professor selection at Azad University

आजाद विश्वविद्यालय में प्रोफेसर चयन रद़्द करने पर रोक

Thu, 19 Dec 2019 08:24 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 08:24 PM IST
विज्ञापन
Prohibition on canceling professor selection at Azad University
Prohibition on canceling professor selection at Azad University
आजाद विश्वविद्यालय में प्रोफेसर चयन रद्द करने पर रोक
विज्ञापन

0 सवर्ण आरक्षण लागू करने के लिए रद्द किया गया है चयन
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने चंद्र शेखर आजाद विश्वविद्यालय एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी कानपुर में प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का चयन रद्द करने के आदेश पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने राज्य सरकार सहित सभी पक्षकारों से चार सप्ताह में जवाब मांगा है । कोर्ट ने कहा कि विश्वविद्यालय बोर्ड की 21 सितंबर 2019 को हुई बैठक में प्रस्ताव संख्या नौ में इस संबंध में लिए गए निर्णय को अगले आदेश तक प्रभाव न दिया जाए।
हरिशंकर व अन्य की याचिका पर यह आदेश न्यायमूर्ति सरल श्रीवास्तव ने दिया है। याची के अधिवक्ता सीमांत सिंह का कहना था कि विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर और प्रोफेसर की भर्ती के लिए 14 मार्च 2018 को विज्ञापन निकाला गया याची ने डेयरी टेक्नोलॉजी के लिए सभी अहर्ताओं को पूरा करते हुए आवेदन किया था। लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के बाद परिणाम घोषित नहीं किया गया। इसके बाद 21 सितंबर 2019 को पूरी चयन प्रक्रिया रद्द कर दी गई। बताया गया कि नई आरक्षण व्यवस्था लागू होने के बाद से गरीब सवर्णों को आरक्षण देने के नियम के तहत नए सिरे से चयन प्रक्रिया अपनाई जानी है।
विज्ञापन

अधिवक्ता का कहना था कि नई आरक्षण व्यवस्था 13 अगस्त 2019 को लागू की गई जबकि, चयन प्रक्रिया इससे पहले पूरी की जा चुकी थी। इसलिए इस मामले में नया नियम लागू नहीं होगा। कोर्ट ने चयन रद्द करने के निर्णय पर रोक लगाते हुए जवाब तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed