फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   programmer grade 1result delared

प्रोग्रामर/प्रोग्रामर ग्रेड-1 का रिजल्ट घोषित

Wed, 06 May 2020 12:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
programmer grade 1result delared
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने मंगलवार प्रोग्रामर/प्रोग्रामर ग्रेड-1 परीक्षा, 2019 का अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया। इनमें राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के लिए एक पद और वित्तीय प्रबंध एवं बजट निदेशालय में प्रोग्रामर ग्रेड-1 का एक पद शामिल है।
विज्ञापन

यूपीपएससी के सचिव जगदीश के अनुसार इन दो पदों पर यजुष मिश्र एवं असित साहू को अंतिम रूप से चयनित घोषित किया गया है। यह परीक्षा पिछले साल एक सितंबर को लखनऊ के दस केंद्रों में आयोजित की गई थी। परीक्षा में कुल 5363 अभ्यर्थी पंजीकृत थे और 1874 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित हुए थे। परीक्षा परिणाम आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। सचिव के मुताबिक परीक्षा परिणाम से संबंधित प्राप्तांक एवं कट ऑफ अंक आयोग की वेबसाइट पर जल्द ही जारी किए जाएंगे। परीक्षा परिणाम पूरी तरह से औपबंधिक है। सफल अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन किया जाएगा और अभिलेखों के सही पाए जाने पर अभ्यर्थियों की अधिमान्यता के आधार पर विभाग/पद का आवंटन किया जाएग।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed