फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   programme in polo ground

पापा, अब तो मैं भी सेना ज्वाइन करूंगी

Wed, 11 Jan 2017 01:32 AM IST
इलाहाबाद, ब्यूरो
इलाहाबाद, ब्यूरो Updated Wed, 11 Jan 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
programme in polo ground
programme
हाईस्कूल की छात्रा सौम्या जब पोलो ग्राउंड पहुंची और आधुनिक हथियार देखे तो उत्साहित होकर अपने पापा से बोल पड़ी, ‘अरे पापा, ये देखिए एके-47, कितनी भारी है और वो देखिए टैंक, कितना बड़ा है। टैंक की डिटेल तो पढ़िए, इसकी मारक क्षमता कितनी ज्यादा है।’ पास खड़े सेना के जवान से पूछने के बाद सौम्या ने टैंक को नजदीक से भी परखा। वहां मौजूद जवान ने भी सौम्या को टैंक से जुड़ी आधुनिक जानकारियां दीं। ‘अपने सहस्त्र बल को जानें’ विषयक मेले को देखने के बाद कीडगंज निवासी सौम्या ने पापा से कहा, ‘पापा, मैं भी सेना में जाऊंगी, मुझे भी सेना में भर्ती कराना’।
विज्ञापन



पोलो ग्राउंड में मंगलवार को सेना के मेले को देखने आए ज्यादातर बच्चों और युवाओं की ऐसी ही प्रतिक्रिया रही। सेना की ताकत को देख वे देशसेवा के जज्बे और उत्साह से लबरेज नजर आए। मेले में अत्याधुनिक सैन्य हथियार एवं उपकरणों को देखने के लिए शहरियों की भीड़ पहुंची। कारगिल युद्ध के दौरान इस्तेमाल किए गए हथियारों और उपकरणों को मेले में प्रदर्शित किया गया है। लोगों ने भी बढ़-चढ़कर वहां मौजूद सैन्य कर्मियों से प्रदर्शित हथियार, टैंक और उपकरणों की जानकारी ली। शाम तक मेले में शहरियों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। इसके पूर्व रेड  इगल डिवीजन की ओर से दो दिवसीय मेला ‘अपने सशस्त्र बल को जानें’ का उद्घाटन सेंट्रल एअर कमांड के एयर आफिसर कमांडिंग इन चीफ एयर मार्शल एसबीपी सिन्हा एवीएसएम, वीएम ने मंगलवार को किया। हेलीकाप्टर से जवानों ने स्लाइथरिंग दिखाकर सभी की हैरत में डाल दिया। इसके बाद रेड इगल राइडिंग स्कूल के बच्चों ने घुड़सवारी कर प्रभावित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed