फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   programme in cav inter college

छले जा रहे युवा: अनुप्रिया

Sat, 07 Jan 2017 01:14 AM IST
इलाहाबाद, ब्यूरो
इलाहाबाद, ब्यूरो Updated Sat, 07 Jan 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
programme in cav inter college
political news
विधानसभा चुनाव को देखते हुए अपना दल ने भी पूरी ताकत झोंक दी है। शुक्रवार को सीएवी इंटरमीडिएट कॉलेज में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेेलन में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय परिवार कल्याण स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने बेरोजगारी और कानून व्यवस्था को लेकर सपा सरकार को निशाने पर रखा। कहा कि मौजूदा सरकार ने पांच सालों में जो संपत्ति बनाई, अब उसी के लिए दंगल मचा हुआ है। इसके चलते प्रदेश में परिवर्तन जरूरी हो गया है।
विज्ञापन



राष्ट्रीय अध्यक्ष ने घंटे भर के भाषण में युवाओं से जुड़े मुद्दों को उठाया। कहा कि सपा सरकार ने जब चार सालों में कुछ नहीं किया तो अंतिम बजट को युवाओं और किसानों के नाम समर्पित करने का ढोंग किया लेकिन किया कुछ नहीं। मुख्यमंत्री जानते हैं कि अगर प्रदेश का युवा जाग गया तो उनका पत्ता साफ हो जाएगा। अध्यक्ष ने सपा में उठे विवाद पर भी चुटकी ली। कहा कि पांच सालों में इस सरकार ने खनन और जमीन के जरिए जो संपत्ति बनाई, परिवार में उसी के लिए दंगल मचा हुआ है। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं का हवाला दिया। कहा, केंद्र सरकार की तमाम योजनाओं के माध्यम से करोड़ों रुपये दिए लेकिन प्रदेश सरकार उसे भी हजम करने में पीछे नहीं रही।
विज्ञापन



अनुप्रिया ने बुलंदशहर की घटना का जिक्र करते हुए प्रदेश में महिलाएं असुरक्षित बताया। कहा कि इस सरकार में आधी आबादी को सम्मान नहीं मिल सका। महिलाओं पर जुल्म ढाने में गुंडे, अपराधी ही नहीं बल्कि पुलिस भी पीछे नहीं रही। उन्होंने विधानसभा चुनाव को परिवर्तन का वक्त बताया। कहा कि 2014 में परिवर्तन की लहर चली तो देश के लोगों को यूपीए सरकार से मुक्ति मिली। वैसे ही परिवर्तन की एक बार फिर जरूरत आ गई है। प्रदेश को तरक्की के रास्ते पर ले जाना है तो बीजेपी और अपना दल के गठबंधन को जीतना होगा। कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी महासचिव डॉ. नीलू, राजेंद्र पाल, प्रदेश अध्यक्ष आरके वर्मा, मंडल कोआर्डिनेटर करुणाशंकर, जिलाध्यक्ष राम लखन पटेल, बृजेश पांडेय, किशन सरोज, डॉ. केके सिंह, मनोज तिवारी आदि ने भी बात रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed