{"_id":"104fb8e2b5b9f22d8d97f7f3ee5a2737","slug":"program-in-sangam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्रमुग्ध करती रही नादत्रयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्रमुग्ध करती रही नादत्रयी
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Wed, 21 Jan 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के माघ मेला स्थित सांस्कृतिक पंडाल में ‘चलो मन गंगा यमुना तीर’ के आठवें दिन बुधवार को नादत्रयी की प्रस्तुति ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। राग वाचस्पति रूपक तीन ताल मिश्र खमाज में सितार, वायलिन और तबले की त्रिवेणी ‘नादत्रयी’ की बंदिश श्रोताओं को सम्मोहित करती रही। इसके तहत सितार पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के संगीत विभाग के प्रो.पंडित साहित्य नाहर तथा डॉ. शोभित नाहर, वायलिन पर डॉ. पंडित संतोष नाहर और तबले पर डॉ. राजकुमार नाहर ने संगत किया।
भजन, सुगम संगीत, लोकगीत, बिरहा गीतों से गुंजित रहा। संगीता राय ने सुगम संगीत के तहत गंगा गीत प्रस्तुत कर लुभाया। आजमगढ़ के अजय मिश्रा के भोजपुरी गीत, इलाहाबाद की मिताली शर्मा का सुगम संगीत, प्रीति के भजन, हरीनाथ मौर्या का लोेेेेकगीत, दीपशिखा श्रीवास्तव के लोकगीत, वैष्णवी सिंह का भजन और मप्र की विनीता दोहर नौरता नृत्य को आकर्षण का केंद्र रहे। बुंदेलखंड की सुधा पांडेय एवं दल ने रूफ नृत्य और नागालैंड के कलाकारों ने युद्धकला पर आधारित नृत्यों को काफी पसंद किया गया। सांस्कृतिक केंद्र निदेशक गौरव कृष्ण बंसल ने अतिथियों का स्वागत और नंदिल हितैषी ने कार्यक्रम का संचालन किया।