फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Profile created on Instagram in the name of Mafia Atiq son, photos of Atiq-Ashraf are being posted

Prayagraj : माफिया अतीक के बेटे के नाम से इंस्टाग्राम पर बनाई गई प्रोफाइल, पोस्ट किए जा रहे अतीक-अशरफ के फोटो

Wed, 16 Oct 2024 02:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 16 Oct 2024 02:54 PM IST
सार

अली जुलाई 2022 से जेल में है। एक करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में उसने सरेंडर किया और तब से वह जेल में बंद है। अतीक-अशरफ हत्याकांड में न्यायिक आयोग की ओर से बुलाए जाने के बाद भी उसने बयान देने से इन्कार कर दिया।

विज्ञापन
Profile created on Instagram in the name of Mafia Atiq son, photos of Atiq-Ashraf are being posted
अली, उमर और अतीक अहमद। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माफिया अतीक अहमद का बेटा अली जेल की सलाखों के पीछे है। यहां तक कि पिता-चाचा की मौत के मामले में बयान देने की बात पर भी वह खामोशी ही ओढ़े रहा। हालांकि, उसके नाम से बनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल सोशल मीडिया पर लगातार हुंकार भर रही है। इसमें अतीक-अशरफ एंड कंपनी के साथ ही मुख्तार-शहाबुद्दीन की तस्वीरें भी शेयर की जा रही हैं, जो चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

विज्ञापन











अली जुलाई 2022 से जेल में है। एक करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में उसने सरेंडर किया और तब से वह जेल में बंद है। अतीक-अशरफ हत्याकांड में न्यायिक आयोग की ओर से बुलाए जाने के बाद भी उसने बयान देने से इन्कार कर दिया। हालांकि, उसके नाम से बनी इंस्टाग्राम आईडी चर्चा का विषय बनी हुई है। अली बॉस 786 नाम से दिसंबर 2022 में बना यह अकाउंट अली के जेल जाने के बाद भी लगातार सक्रिय है। इस पर लगातार अतीक के साथ उसके बेटों उमर, अली, अहजम व अबान के साथ भाई अशरफ की तस्वीरें, वीडियो और रील पोस्ट की जा रही हैं।

विज्ञापन

खास बात यह है कि इसमें मुख्तार अंसारी और शहाबुद्दीन की तस्वीराें से बनाई गईं रील भी डाली गई हैं। इस अकाउंट से अब तक 400 से ज्यादा रील पोस्ट की जा चुकी हैं और इस पर कुल 1.33 लाख फॉलोअर हैं। इनमें से कुछ रील में शायरी भी लिखी गई है। फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि इस अकाउंट को कौन संचालित कर रहा है। हालांकि, शहर में यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर कौन है जो अली के नाम से अकाउंट संचालित कर रहा है।

एक ही नाम से चार अकाउंट

एक खास बात यह भी है कि अली बॉस 786 नाम से कुल चार इंस्टाग्राम अकाउंट संचालित किए जा रहे हैं। हर अकाउंट में नाम के अक्षरों में कुछ हेरफेर है। हालांकि, सबसे ज्यादा फॉलोअर उपरोक्त अकाउंट के ही हैं। इस अकाउंट से एक यूट्यूब चैनल को भी लिंक किया गया है जो इसी साल जनवरी में बनाया गया है। इस पर अतीक एंड कंपनी के कुल 43 वीडियो पोस्ट किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed