फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   : Prof. Mukul Sharad is the new director of Triple IT, Ministry of Education tweeted information

IIIT : प्रो. मुकुल शरद ट्रिपल आईटी के नए निदेशक, शिक्षा मंत्रालय ने ट्वीट कर दी जानकारी

Thu, 29 Sep 2022 11:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 29 Sep 2022 11:15 PM IST
सार

डॉ. शरद मुकुल सुतावने वर्तमान में कॉलेज ऑफ  इंजीनियरिंग पुणे तकनीकी विश्वविद्यालय के प्रभारी निदेशक और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के प्रोफेसर हैं। प्रो. मुकुल ने फोन पर बताया कि वह जल्द ही प्रयागराज पहुंचेंगे और अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे।

विज्ञापन
: Prof. Mukul Sharad is the new director of Triple IT, Ministry of Education tweeted information
Prayagraj News : आईआईआईटी इलाहाबाद। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रो. शरद मुकुल सुतावने को भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी) का नया निदेशक नियुक्त किया गया है। यह जानकारी शिक्षा मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडर पर ट्वीट की है। मंत्रालय की ओर से किए गए ट्वीट के अनुसार राष्ट्रपति एवं ट्रिपल आईटी की विजिटर द्रौपदी मुर्मू ने प्रो. शरद मुकुल की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन



डॉ. शरद मुकुल सुतावने वर्तमान में कॉलेज ऑफ  इंजीनियरिंग पुणे तकनीकी विश्वविद्यालय के प्रभारी निदेशक और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के प्रोफेसर हैं। प्रो. मुकुल ने फोन पर बताया कि वह जल्द ही प्रयागराज पहुंचेंगे और अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे। इससे पहले वह कभी ट्रिपल आईटी नहीं आए हैं।
विज्ञापन



तीन दशक से अधिक समय से शैक्षणिक, शोध एवं उद्योग का अनुभव रखने वाले प्रो. शरद मुकुल ने 1985 में नागपुर विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ  इंजीनियरिंग और 1991 में मास्टर ऑफ  इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की और 2005 में पुणे विश्वविद्यालय से पीएचडी की। ट्रिपल आईटी को छह माह बाद स्थायी निदेशक मिलने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्तमान में एमएनएनआईटी के निदेशक प्रो. रमा शंकर वर्मा ट्रिपल आईटी के प्रभारी निदेशक की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। ट्रिपलआईटी के पूर्व निदेशक प्रो. पी. नागभूषण के दो अप्रैल को पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद प्रो. रमाशंकर वर्मा ने प्रभारी निदेशक के रूप में जिम्मेदारी संभाली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed