फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prof. Dr. Jonathan A. Lal appointed as Vice Chancellor of SHUATS

Prayagraj News: प्रो. डॉ. जोनाथन ए लाल बने शुआट्स के कुलपति

Fri, 06 Mar 2026 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Fri, 06 Mar 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Prof. Dr. Jonathan A. Lal appointed as Vice Chancellor of SHUATS
नैनी। प्रो. (डॉ.) जोनाथन ए. लाल
प्रो. डॉ. जोनाथन ए लाल को बृहस्पतिवार को सैम हिगिनबॉटम यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर, टेक्नोलॉजी एंड साइंसेज (शुआट्स) का कुलपति नियुक्त किया गया। उन्होंने पदभार संभाल लिया है। वह कुलपति रहे प्रो. डॉ. आरबी लाल के पुत्र हैं। विवि बीते दो सालों से वित्तीय संकट से जूझ रहा है, जिससे निकलना नए कुलपति के लिए चुनौती होगी। वहीं प्रो. डॉ. रानू प्रसाद ने भी विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति (एकेडमिक अफेयर्स) का पदभार संभाला।
विज्ञापन

प्रो. जोनाथन एक फरवरी 2016 को प्रोफेसर बने। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया और विश्वविद्यालय में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है। इसमें निदेशक आईपीसी, निदेशक ऑक्जिलरी यूनिट और डीन, जैकब इंस्टीट्यूट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी एंड बायो इंजीनियरिंग शामिल है। कुलपति नियुक्त होने से पूर्व वे जुलाई 2022 से लगातार प्रति कुलपति (एकेडमिक अफेयर्स) के पद पर विश्वविद्यालय में सेवा दे रहे थे।
विज्ञापन


वे इंटरनेशनल कैंसर पेशेंट कोएलिशन के इंटरनेशनल बोर्ड मेंबर और आईसीपीसी के एशिया-पैसिफिक रीजन के चेयर हैं। साथ ही वे यूरोपियन अलायंस फॉर पर्सनलाइज्ड मेडिसिन में साइंटिफिक एडवाइजर के तौर पर सेवा दे रहे हैं। इसके अलावा वे डच बायोटेक कंपनी ट्यूबास्कैन लि./माइक्रोब लैब बीवी के वैज्ञानिक सलाहकार और बोर्ड मेंबर हैं। उन्होंने पूर्व में नीदरलैंड्स की मास्ट्रिच यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट फॉर पब्लिक हेल्थ जीनोमिक्स में विजिटिंग प्रोफेसर के तौर पर काम किया है और दो जाने-माने एकेडमिक जर्नल्स के एडिटर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पदभार संभालने पर प्रो. जोनाथन ए लाल ने निवर्तमान फाउंडर कुलपति प्रो. (डाॅ.) राजेन्द्र बी लाल की दूरगामी सोच वाली नेतृत्वक्षमता, उनके कठिन परिश्रम तथा विश्वविद्यालय की मजबूत नींव रखने में उनके कीमती योगदान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

उन्होंने विवि को इनोवेशन और मॉडर्न एग्रीकल्चरल एजुकेशन में ग्लोबल लीडर बनाने के अपने वादे को दोहराया। इस मौके पर शुआट्स कुलाधिपति डॉ. जेए ओलीवर, निवर्तमान फाउंडर कुलपति प्रो. (डॉ.) राजेंद्र बी लाल, सभी प्रतिकुलपति, कुलसचिव, निदेशक, डीन, शिक्षक एवं गैर शैक्षणिक कर्मचारीगण उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed