{"_id":"5e8b7ad68ebc3e72ba312f12","slug":"problem-in-ration-delivery-left-thousands-names-city-news-ald272759667","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन वितरण में गड़बड़ी, हजारों के छूट गए नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन वितरण में गड़बड़ी, हजारों के छूट गए नाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार के निर्देश पर मजदूरों तथा गरीबों के लिए कंट्रोल से मुफ्त राशन वितरण की शुरुआत तो हो गई है लेकिन, इसमें हर स्तर पर गड़बड़ी की शिकायतें सामने आ रही हैं। कालाबाजारी तथा कोटंदारों की मनमानी की शिकायतें तो हैं ही, हजारों पात्रोें के नाम ही राशन कार्ड से गायब हो गए हैं। इनमें ऐसे लोग भी शामिल हैं, जिन्हें पिछले महीने तक राशन मिला था लेकिन, इस बार उनके नाम कट गए हैं तथा मुफ्त राशन वितरण की योजना से वंचित हैं। हर जगह से लगातार शिकायतों के बाद अब सर्वे कराया जा रहा है। सदर तहसील में ही करीब डेढ़ हजार लोग चिह्ति किए गए हैं। कागजातों की जांच के बाद इनके नाम राशन कार्ड में जोड़े जाएंगे।
बिसौना गांव के 15 से अधिक लोगों ने शिकायत की है कि उनके नाम राशन कार्ड में नहीं हैं। कंट्रोल पर जाने के बाद उन्हें इसकी जानकारी हुई। शाहिद रिजवी, सुनीता देवी, गीता देवी, बेला देवी, मुन्नी देवी, ननकी, मो.अली आदि ने इसकी शिकायत सभी संबंधित अफसरों से की है। इसी तरह से अहमद उतावन गांव के कई लोगों ने भी राशन कार्ड से नाम काटे जाने की शिकायत की है। नागरिक संघर्ष मोर्चा के संयोजक पूर्व पार्षद शिवसेवक सिंह ने भी मलिन मस्तियों में रहने वालों के नाम काटे जाने की शिकायत डीएम तथा अन्य अफसरों से की है। इस तरह की शिकायत पूरे जिले में है और लोगों में नाराजगी है। एसडीएम सदर का कहना है कि आधार कार्ड नंबर नहीं होने या अन्य दस्तावेजों की कमी के कारण कई लोगों के नाम राशन कार्ड में दर्ज नहीं हैं। सर्वे कराया जा रहा है। इनके नाम जोड़े जाएंगे।
सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने सोमवार को डीएम से मुलाकात की और तथा राशन वितरण को लेकर हुईं शिकायतों पर चर्चा की। उन्होंने इन शिकायतों के तत्काल निस्तारण की बात कही। साथ ही छूटे हुए लोगों के नाम राशन कार्ड में जोड़ जाने के लिए कहा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद कंट्रोल से राशन वितरण को लेकर आ रही शिकायतों को गंभीरता से लिया गया है। डीएम ने इनकी जांच तथा निर्देशों का सख्ती से पालन का आदेश दिया है। साथ ही राशन वितरण पर निगरानी के लिए टीम बनाई है। कहीं शिकायत मिलती है तो इसकी जवाब देही टीम में शामिल अफसरों की होगी।