{"_id":"5ff9ec528ebc3e31862e1bf2","slug":"pro-hanglu-will-not-get-honorary-title-of-colonel-city-desk-news-ald2962714109","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रो. हांगलू को नहीं मिलेगी कर्नल की मानद उपाधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रो. हांगलू को नहीं मिलेगी कर्नल की मानद उपाधि
विज्ञापन
Pro. Hanglu will not get honorary title of colonel
प्रयागराज। एनसीसी ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के पूर्व कुलपति प्रो. रतन लाल हांगलू को कर्नल की मानद उपाधि देने का निर्णय लिया था, लेकिन अब प्रो. हांगलू को यह उपाधि नहीं मिलेगी। माना जा रहा है कि अक्सर विवादों में रहने के कारण एनसीसी ने प्रो. हांगलू को कर्नल की उपाधि देने से इनकार किया है। प्रो. हांगलू की जगह अब इविवि की नवनियुक्त कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव को कर्नल की मानद उपाधि देने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
एनसीसी ने शिक्षाविदों को कर्नल की मानद उपाधि देने का निर्णय था। इसी के तहत प्रयागराज ग्रुप से इविवि के पूर्व कुलपति प्रो. रतन लाल हांगलू को कर्नल की मानद उपाधि देने की सिफारिश की गई थी। हालांकि प्रो. हांगलू के नाम की सिफारिश होते ही विरोध शुरू हो गया था। इविवि के तमाम पूर्व एवं वर्तमान शिक्षकों ने इसका विरोध किया था। साथ ही विश्वविद्यालय के पूर्व रजिस्ट्रार ने भी प्रो. हांगलू को कर्नल की मानद उपाधि देने पर अपनी आपत्ति दर्ज कराई थी। विरोध होने के बाद एनसीसी ने प्रो. हांगलू को मानद उपाधि देने से इनकार कर दिया।
इसके पीछे कई कारण माने जा रहे हैं। विवादों में घिरे प्रो. हांगलू को इस्तीफा देकर विश्वविद्यालय से जाना पड़ा था। उनके खिलाफ जांच भी चल रही है। वहीं, राष्ट्रीय महिला आयोग ने अपनी रिपोर्ट में प्रो. हांगलू के खिलाफ कई गंभीर टिप्पणियां की थीं। फिलहाल एनसीसी की ओर से अब इविवि के इतिहास में पहली महिला कुलपति बनीं प्रो. संगीता श्रीवास्तव को कर्नल की मानद उपाधि देने की तैयारी चल रही है। एनसीसी ने इसके लिए जरूरी प्रक्रिया शुरू कर दी है। इविवि की पीआरओ डॉ. जया कूपर का का कहना है कि कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव को कर्नल की मानद उपाधि देने के लिए एनसीसी की ओर से कागजी कार्यवाही पूरी की जा रही है। हालांकि पीआरओ ने प्रो. हांगलू को उपाधि न दिए जाने के मामले में किसी भी तरह की जानकारी होने से इनकार कर दिया।