फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Priyanka went silently in politics on every step

मौन रहकर हर पग पर सियासत को साधती गईं प्रियंका

Fri, 12 Feb 2021 12:34 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 12 Feb 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Priyanka went silently in politics on every step
prayagraj news : प्रियंका गांधी। - फोटो : prayagraj
मौनी अमावस्या पर प्रयागराज पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पूरे कार्यक्रम के दौरान मौन साधे रखा लेकिन संगम में डुबकी लगाकर उन्होंने सियासी हलचल पैदा कर दी है। प्रियंका यहां करीब पांच घंटे रहीं और उनकी हर गतिविधि के राजनीतिक निहितार्थ निकाले जाने लगे हैं। स्वराज भवन के बहाने उन्होंने अपने पूर्वजों की विरासत को साधा तो श्रद्धालुओं संग संगम स्नान कर गंगा पर जारी सियासत को और धार दी।
विज्ञापन


प्रियंका तथा उनकी बेटी के लिए नाव पर ही स्नान की व्यवस्था की गई थी। दो नाव पर हट बनाए गए थे लेकिन वह उनमें न जाकर गंगा की गोद में कूद पड़ीं। उनके साथ बेटी, बेटी की सहेली तथा उसकी मां भी नाव से उतर गईं। प्रियंका गांधी करीब 10 मिनट तक वहां रहीं और सुरक्षा घेरा तोड़कर लोगों के बीच पहुंच गईं। इस दौरान उनके साथ प्रमोद तिवारी की बेटी विधायक आराधना मिश्रा रहीं।
विज्ञापन


प्रियंका ने संगम स्नान के लिए आए श्रद्धालुओं संग सेल्फी भी खींचवाईं। स्नान के बाद अरैल घाट पर वापसी के दौरान उन्होंने चप्पू भी अपने हाथ में ले लीं। गंगा की धारा नाव को आगे की तरफ ढकेल रही थी लेकिन एक कुशल नाविक की तरह प्रियंका उसे खींचकर घाट तक ले आईं। फिर उन्होंने पतवार नाविक को थमा दीं। इस दौरान भी वह अन्य नाव पर बैठे स्नानार्थियों से वार्ता करती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोक की वजह से नहीं मिला स्टीमर

मुख्य स्नान पर्व पर संगम क्षेत्र में स्टीमर पर रोक रही। इस दौरान वीआईपी मूवमेंट की भी मनाही है। ऐसे में उन्हें वीआईपी प्रोटोकाल नहीं मिला। इसकी वजह से प्रियंका नाव से संगम पहुंचीं। संगम से सीधे मनकामेश्वर मंदिर पहुंचने के बजाय उन्हें नाव से अरैल घाट वापस आना पड़ा। फिर वहां से सड़क मार्ग से वह मनकामेश्वर मंदिर गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed