{"_id":"61992148c98b2111a77572cf","slug":"priyanka-vadra-should-answer-on-the-plight-of-farmers-in-congress-ruled-states-siddharthnath-singh-said","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनाथ सिंह बोले : कांग्रेस शासित राज्यों में किसानों की दुर्दशा पर जवाब दें प्रियंका वाड्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनाथ सिंह बोले : कांग्रेस शासित राज्यों में किसानों की दुर्दशा पर जवाब दें प्रियंका वाड्रा
Sat, 20 Nov 2021 09:54 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 20 Nov 2021 09:54 PM IST
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज पहुंचे कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने शनिवार को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा प्रधानमंत्री को पत्र लिखने के मामले में निशाना साधा है। सिद्धार्थ नाथ ने कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों में किसानों की दुर्दशा पर प्रियंका खामोश क्यों हैं। छत्तीसगढ़, राजस्थान में किसान दुर्दशा के शिकार हैं। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आदिवासी किसानों की हत्या के मामले में भी उनका कोई बयान नहीं आया है। राजस्थान में भी किसानों पर लाठीचार्ज हुआ।
विज्ञापन
राजापुर स्थित आवास पर संवाददाताओं से हुई बातचीत में प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस कब से किसानों की चिंता करने लगी। आरोप लगाया कि प्रियंका के पति राबर्ट वाड्रा कौड़ियों में किसानों की जमीन खरीदकर मनमाने दाम पर बेंचते हैं।
विज्ञापन
इस पर प्रियंका क्यों नहीं बोलती। कहा कि देश और प्रदेश में लंबे शासनकाल के दौरान कांग्रेस ने किसानों के लिए क्या किया। जय जवान, जय किसान सिर्फ नारा बनकर रह गया। कैबिनेट मंत्री ने प्रियंका वाड्रा को सुझाव दिया कि कि वह छत्तीसगढ़ राजस्थान और पंजाब के किसानों की चिंता करें तो बेहतर होगा। रही बात लखीमपुर की घटना की तो इस मामले में सरकार वह सब कुछ कर रही है जो करना चाहिए।
विज्ञापन