फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Priyanka said in Pratapgarh: Many industrialists are earning thousand crores every day, farmers do not even get thirty rupees

प्रतापगढ़ में प्रियंका बोलीं : कई उद्योगपति हर दिन कमा रहे हजार करोड़, किसानों को तीस रुपये भी मयस्सर नहीं 

Fri, 25 Feb 2022 11:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 25 Feb 2022 11:04 PM IST
सार

प्रियंका ने कहा कि भाजपा की सरकार में कई उद्योगपति हर दिन हजार करोड़ कमा रहे हैं और किसानों को तीस रुपये भी मयस्सर नहीं हो रहे हैं। मोदी सरकार चार-पांच उद्योगपति मित्रों के लिए ही नीतियां बना रही हैं।

विज्ञापन
Priyanka said in Pratapgarh: Many industrialists are earning thousand crores every day, farmers do not even get thirty rupees
Prayagraj News : प्रियंका गांधी ने प्रतापगढ़ में शुक्रवार को रोड शो निकाला। - फोटो : प्रतापगढ़

विस्तार

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को रामपुर खास से प्रत्याशी आराधना मिश्रा मोना के समर्थन में इंदिरा चौक में आयोजित जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर सीधा हमला बोला।

विज्ञापन




प्रियंका ने कहा कि भाजपा की सरकार में कई उद्योगपति हर दिन हजार करोड़ कमा रहे हैं और किसानों को तीस रुपये भी मयस्सर नहीं हो रहे हैं। मोदी सरकार चार-पांच उद्योगपति मित्रों के लिए ही नीतियां बना रही हैं। किसानों का कर्जा माफ नहीं हो रहा है, लेकिन उद्योगपति मित्रों का करोड़ों का कर्ज माफ कर दिया जा रहा है। एक-दो जनों को ही देश की महत्वपूर्ण संस्थाएं बेची जा रही हैं।
विज्ञापन





प्रियंका ने कहा कि भाजपा के नेता अक्सर कहते हैं कि कांग्रेस ने सत्तर सालों में देश के लिए कुछ नहीं किया। याद करिए, भाजपा सरकार जितनी बड़ी संस्थाओं को बेच रही है, उन्हें बनाया किसने। अगर कांग्रेस ने कुछ नहीं किया होता तो ये बेचते क्या।
विज्ञापन
विज्ञापन




हमारी विचारधारा ने देश को आजादी दिलाई। भाजपा सरकार कृषि कानून लेकर आई थी। इसलिए लेकर आई थी कि किसान अपना पसीना बहाकर अन्न पैदा करेंगे और उसका फायदा उद्योगपति उठाएंगे। याद रखिए, आपकी परेशानी सुनने एक भी भाजपा का नेता नहीं आएगा।

नोटबंदी औ लॉकडाउन से तबाह हुए छोटे व्यापारी

प्रियंका ने कहा कि भाजपा सरकार ने क्या दिया, जीएसटी, नोटबंदी और कोरोना का लॉकडाउन। इसके चलते छोटे व्यापारी कमा नहीं पा रहे हैं। जहां जाती हूं, वहां व्यापारी यही कहते हैं कि दीदी कमाई नहीं हो रही है। सरकार ने कुछ नहीं किया। सब परेशान हैं।




यूपी में भाजपा की सरकार बनने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि सत्तर लाख रोजगार देंगे। आज सत्तर लाख से ज्यादा बेरोजगार दिख रहे हैं। महंगाई, बेरोजगारी बढ़ी है। दिहाड़ी खर्च करने के बाद भी तेल मयस्सर नहीं हो रहा है। महंगाई इतनी है कि महिलाएं गैस सिलिंडर नहीं भरा पा रही हैं। यूपी का विकास रुक गया है। हुनर की मदद के लिए सरकार ने कुछ भी नहीं किया। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कुछ भी नहीं किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed