फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   priyanka gandhi sent food items to the shared kitchen

सांझी रसाई में प्रियंका ने भी खाद्य सामग्री

Sat, 18 Apr 2020 01:18 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
priyanka gandhi sent food items to the shared kitchen
लॉकडाउन में कांग्रेस की ओर से जरूरत मंदो के लिए शुरू की गई सांझी-रसोई में महासचिव प्रियंका गांधी ने भी खाद्य सामग्री भेजकर सहयोग किया है। कांग्रेसियों ने बताया कि सामग्री के साथ उन्होंने प्रयागराज के लोगों से अपना पारिवारिक लगाव बताया है। उन्होंने बताया कि यह देश के प्रथम प्रधानमंत्री की कर्मस्थली रही है। आनंद भवन आजादी के दौर का केंद्र था। आज भी लोगों का लगाव है। कांग्रेसियों ने बताया कि पार्टी महासचिव प्रियंका ने खाद्य सामग्री का सहयोग शहर और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के लिए किया है। इस मौके पर प्रदेश महासचिव विवेकानंद पाठक, शहर अध्यक्ष नफीस अनवर, जिला अध्यक्ष रामकृष्ण पटेल, पूनम सिंह, चमन रावत, श्रीशचंद्र दुबे, अरशद अली आदि मौजूद रहे। उधर, झूंसी में सांझी-रसोई में भोजन तैयार कर लोगों को खाने के पैकेट बांटे गए। शमीम हाशमी, इस्यिाक अहमद, उल्लाह, गीता भारतीय, मो. नाजिम, अंश कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे। उधर, यमुनापार के करछना, उरूवा, मेजा इलाके में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के कोआर्डिनेटर सुशील तिवारी की अगुवाई में खाद्य सामग्री वितरित की गई। रंगराज सिंह, दिनेश, जितेंद्र कुमार, रविराज, संजय द्विवेदी, सूर्यकांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

हीट स्ट्रोक से बुजुर्ग बेहोश
हीट स्ट्रोक की चपेट में आकर म्योहाल चौराहे पर शुक्रवार की एक बुजुर्ग बेहोश हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची सिविल डिफेंस की टीम ने उसे होश में लाकर घर पहुंचाया। सिविल डिफेंस के स्टाफ ऑफिसर रवि शंकर द्विवेदी ने बताया कि क्यूआरटी टीम के साथ मोके पर पहुंचे थे। 108 नंबर की एंबुलेंस नहीं पहुंची तो बुजुर्ग को स्टेनली रोड स्थित उनके घर बच्चा जी अपार्टमेंट पहुंचाया। बुजुर्ग ने अपना नाम द्रोन शास्त्री बताया। रविशंकर ने बताया कि बुजुर्ग की हालत की चर्चा सिविल डिफेंस से जुड़े डॉ. सुमित यादव से की तो उन्होंने ग्यूकोज पिलाने की सलाह दी। गौरव अग्रवाल, प्रमोद भारतीया, शबीह अक्रम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed