फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Priyanka Gandhi's name from Phulpur in Congress panel

कांग्रेस के पैनल में फूलपुर से प्रियंका गांधी का नाम

Sun, 10 Mar 2019 09:55 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 10 Mar 2019 09:55 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi's name from Phulpur in Congress panel
प्रियंका गांधी
लोक सभा चुनाव का एलान होने के साथ ही कांग्रेस में प्रभावी दस्तक देने की कोशिशें शुरू हो गईं हैं। रविवार को शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक में फूलपुर लोक सभा सीट से पार्टी महासचिव और पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी को उम्मीदवार बनाने का प्रस्ताव पारित किया। देर शाम प्रियंका को फूलपुर से चुनाव लड़ाने के प्रस्ताव को शीर्ष नेतृत्व को भेज दिया गया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस सीट से प्रियंका को उम्मीदवार बनाया गया तो पूर्वांचल का चुनावी समीकरण बदलते देर नहीं लगेगी।
विज्ञापन


कांग्रेस हाईकमान के निर्देश पर फूलपुर लोस सीट से रविवार को भेजे गए जिताऊ उम्मीदवारों के पैनल में पहला नाम प्रियंका गांधी का दिया गया है। जीरो रोड स्थित कार्यालय में करीब दो घंटे चली बैठक के बाद शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से फूलपुर सीट से प्रियंका को चुनाव मैदान में उतारने के प्रस्ताव पर सहमति जताई। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नफीस अनवर का कहना था कि यह नेहरू-गांधी परिवार की परंपरागत सीट रही है। यहां से अगर प्रियंका गांधी को उम्मीदवार बनाया जाता है तो पूर्वांचल ही नहीं, पूरे यूपी की चुनाव फिजा बदल जाएगी। प्रियंका के अलावा इस सीट से भेजे गए पैनल में पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम कृष्ण पांडेय, जावेद उर्फी, अनिल कुशवाहा, अतुल तिवारी, तस्लीम उद्दीन, फुजैल हाशमी  के नाम भी शामिल हैं।
विज्ञापन


इस बैठक में जयशंकर मिश्र शकील अहमद, हसीब अहमद, राकेश श्रीवास्तव, बीएस विल्सन, रोहन सिंह, मंगली प्रसाद सिराज अहमद, गुलाम शाबिर समेत कई नेता उपस्थित थे। फूलपुर लोक सभा सीट दिग्गजों की रही है। 1952 में हुए पहले आम चुनाव में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू ने इस सीट पर जीत हासिल की थी। 1957 के लोस चुनाव में भी पं. नेहरू इसी सीट से सांसद चुने गए थे। इसके बाद 1962 में हुए लोस चुनाव में नेहरू और समाजवाद के प्रणेता राम मनोहर लोहिया आमने-सामने थे। नेहरू तब भी लगातार तीसरी बार इस सीट से जीत कर संसद में पहुंचे थे। नेहरू के निधन के बाद 1967 में हुए उपचुनाव में उनकी बहन विजय लक्ष्मी पंडित सांसद चुनी गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाहाबाद संसदीय सीट से कांग्रेस ने पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी समेत पांच नेताओं का नाम पैनल में शामिल किया है। प्रमोद तिवारी को इस सीट से उम्मीदवार बनाया जा सकता है। इनके अलावा श्याम कृष्ण पांडेय, विजय मिश्रा, डॉ. सत्या पांडेय, पूनम सिंह का भी नाम भेजा गया। इससे पहले जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से अनिल शास्त्री का नाम भी भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed