फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Priyanka Gandhi reaches Kamla Nehru, asks patients how

कमला नेहरू पहुंची प्रियंका गांधी, मरीजों से पूछा हाल

Mon, 22 Feb 2021 01:07 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 22 Feb 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi reaches Kamla Nehru, asks patients how
प्रियंका गांधी। - फोटो : prayagraj
बसवार से लौटने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कमला नेहरू स्मारक अस्पताल भी पहुंची। वहां उन्होंने कैथ लैब, वार्ड नंबर दो को देखकर भर्ती मरीजों से उनका हालचाल पूछा। इसके बाद वह थोड़ी देर के लिए स्वराज भवन पहुंची और वहां से एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गईं। चार बजे वह इंडिगो की फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। 
विज्ञापन


कमला नेहरू स्मारक अस्पताल में तीन वर्ष पहले सोनिया गांधी ने कैथ लैब और सीआईसी वार्ड का उद्घाटन किया था। उसके बाद उसमें काफी कुछ नया डेवलपमेंट भी कराया गया है। बसवार से लौटने के बाद प्रियंका गांधी सीधे कमला नेहरू भी गईं। वहां अस्पताल की सीईओ डॉ. मधु चंद्रा और प्रशासनिक अफसर हरिओम सिंह की मौजूदगी में कैथ लैब और सीआईसी वार्ड का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


वह वार्ड नंबर दो में भर्ती मरीजों के पास भी गईं और वहां उनसे उनका हालचाल भी जाना। वह चिकित्सालय में तकरीबन 20 मिनट तक रहीं। इस दौरान उन्हाेंने सीईओ से व्यवस्थागत चीजों के बारे में पूछताछ की और इसके बाद वह स्वराज भवन चली गईं। वहां तकरीबन 15 मिनट बिताने के बाद बमरौली एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गईं। चार बजे इंडिगो की फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed