फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Priyanka becomes the face of CM in UP, District Congress Committee Gangapar met and passed proposal

यूपी में सीएम का चेहरा बनें प्रियंका, जिला कांग्रेस कमेटी गंगापार ने बैठक कर पास किया प्रस्ताव

Thu, 18 Feb 2021 12:31 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 18 Feb 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Priyanka becomes the face of CM in UP, District Congress Committee Gangapar met and passed proposal
प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : अमर उजाला
जिला कांग्रेस कमेटी गंगापार ने बैठक पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी को प्रदेश में सीएम का चेहरा बनाने का प्रस्ताव पास किया। इस दौरान नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपकर उन्हें शपथ भी दिलाई गई। पदाधिकारियों को प्रदेश सचिव उज्ज्वल शुक्ला ने माला पहनाकर उन्हें सम्मानित किया। कहा कि नई कार्यकारिणी पूरे जोश और जुनून के साथ काम करेगी। इसका परिणाम विधानसभा चुनाव मेें देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन


जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में गंगापार कार्यकारिणी के नवनियुक्ति पांच उपाध्यक्षों, छह महामंत्री, 23 सचिव और 14 ब्लॉक अध्यक्षों को उनका नियुक्ति पत्र दिया गया। इसके उपरांत उन्हें माला पहनाकर सम्मानित कर उन्हें दायित्वों के निर्वहन के लिए सामूहिक शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष संजय तिवारी ने कहा कि पदाधिकारी पूरे मन के साथ 2022 के अभियान में जुट जाएं।
विज्ञापन


प्रत्येक बूथ स्तर पर कर्मठ और इमानदार कार्यकर्ताओं का गठन करके प्रियंका गांधी के हाथों को मजबूत करें। गंगापार के जिलाध्यक्ष सुरेश यादव ने कहा कि बृहस्पतिवार से न्याय पंचायत का गठन का कार्य शुरू हो रहा है। इसके लिए हर ब्लॉक में अलग-अलग प्रभारी बनाए गए हैं। बैठक में आशीष पांडेय, मधुसूदन पांडेय, डॉ. मजहर बृजेश सिंह, विनय दुबे, तस्लीमुद्दीन, अनिल पांडेय, रईस अहमद, राकेश पटेल, मनोज पासी, अशोक मिश्रा, बलराम बिंद, रंजना गौतम आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed