फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj News Private secretary hanged on the noose in the Allahabad High Court, death

Allahabad High Court News: हाईकोर्ट में निजी सचिव फांसी के फंदे पर लटकी मिलीं, मौत

Mon, 14 Sep 2020 02:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 14 Sep 2020 02:59 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj News Private secretary hanged on the noose in the Allahabad High Court, death
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
शिवकुटी में टीबी कालोनी निवासी हाईकोर्ट में निजी सचिव नंदनी सिंह घर के भीतर फांसी के फंदे पर लटकी मिलीं। परिजन फंदे से उतारकर उन्हें एसआरएन अस्पताल ले गए जहां शनिवार देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


टीबी कॉलोनी में रहने वाले सीडीए पेंशन कार्यालय कर्मी मनोज कुमार सिंह मूल रूप से फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत हैदरगंज गांव के रहने वाले हैं। उनकी 31 वर्षीय पत्नी नंदनी हाईकोर्ट में निजी सचिव थीं।
विज्ञापन


2011 में दोनों की शादी हुई थी। उनके दो बच्चे भी हैं। पुलिस के मुताबिक, पति मनोज ने बताया कि शनिवार शाम तीन बजे के करीब नंदनी ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। जैसे ही नजर पड़ी, वह उसे लेकर एसआरएन अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख भर्ती कर लिया। देर रात 1.30 बज के करीब इलाज के दौरान उनकी सांसें थम गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवकुटी इंस्पेक्टर महेश सिंह ने बताया कि महिला ने ऐसा कदम क्यों उठाया, पति भी इस बाबत कुछ बता नहीं पाए हैं। रविवार दोपहर में सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और पंचायतनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed