{"_id":"58ed2c994f1c1b874acf7029","slug":"private-practice","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टरों की सूची तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टरों की सूची तलब
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Wed, 12 Apr 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले सरकारी डॉक्टरों की हाजिरी जांचने के साथ ही उनकी सूची तैयार करने का काम शुरू हो गया है। शासन के निर्देश पर सीएमओ ने सभी अस्पतालों के प्रभारियों से प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले चिकित्सकों को चिह्नित कर तीन दिन में सूची तलब की है। चेतावनी दी है कि जांच के दौरान यदि कोई सरकारी डॉक्टर प्राइवेट प्रैक्टिस करते पाया गया तो उसके साथ विभागाध्यक्ष के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। वहीं मेडिकल कॉलेज में भी मंगलवार को ओपीडी में वरिष्ठ चिकित्सकों की उपस्थिति अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा रही।
निजी अस्पतालों और क्लीनिक खोलकर प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टरों में खलबली मची है। शासन ने सोमवार को सरकारी डॉक्टरों की हाजिरी जांचने के निर्देश देने के बाद मंगलवार को प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टरों पर फिर चाप चढ़ा दी। निर्देश दिए गए हैं कि तीन दिन में निजी प्रैक्टिस करने वालों को चिह्नित कर सूची बनाने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ डॉ. आलोक वर्मा अवकाश के दिन ही मातहतों को पत्र जारी कर सरकारी ड्यूटी से गायब रहकर प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले चिकित्सकों की सूची तलब की है।