{"_id":"69f66852563e5d1723091630","slug":"prisoners-clash-over-tv-remote-jail-guards-scuffle-while-trying-to-intervene-allahabad-news-c-257-1-sald1006-120332-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: टीवी के रिमोट को लेकर भिड़े बंदी, बीचबचाव में बंदीरक्षकों से धक्का-मुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: टीवी के रिमोट को लेकर भिड़े बंदी, बीचबचाव में बंदीरक्षकों से धक्का-मुक्की
Sun, 03 May 2026 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sun, 03 May 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
जिला जेल में टीवी के रिमोट को लेकर बंदी आपस में भिड़ गए। इस दौरान बैरक के बाहर सुरक्षा में तैनात बंदीरक्षक बीचबचाव के लिए पहुंचे तो उनके साथ भी धक्का-मुक्की की गई। मामले में पांच बंदियों को अन्य जिलों की जेलों में स्थानांतरित कर दिया गया है।
जिला जेल के बैरक संख्या एक में बीते बुधवार शाम को टीवी के रिमोट को लेकर दो बंदियों में कहासुनी होने लगी। कुछ देर में दोनों तरफ से कई बंदी इकट्ठा हो गए और मारपीट करने लगे। मारपीट में कई बंदियों को चोट आईं।
जब बंदीरक्षक बीचबचाव के लिए पहुंचे तो बंदियों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की। थोड़ी देर बाद बड़ी संख्या में बंदीरक्षकों के साथ ही जेल अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।
विज्ञापन
घटना के दूसरे दिन अवकाश से आने पर वरिष्ठ जेल अधीक्षक अमिता दुबे ने मामले को जांच कराई। साथ ही मामले में पांच दोषी बंदियों को जिला जेल नैनी से प्रतापगढ़, कौशाम्बी, मिर्जापुर, भदोही और चित्रकूट की जिला जेल स्थानांतरित कर दिया।
वरिष्ठ जेल अधीक्षक अमिता दुबे ने बताया कि टीवी के रिमोट को लेकर बंदियों में विवाद हुआ था। बंदीरक्षक के साथ भी बंदियों ने अभद्रता की। दोषी पाए गए पांच बंदियों को अलग-अलग जेलों में स्थानांतरित कर दिया गया है।