{"_id":"65d332338e7be4e7890e5458","slug":"prisoner-dies-during-treatment-was-jailed-in-a-murder-case-15-years-ago-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : जेल में बंद कैदी की इलाज के दौरान मौत, 15 साल पहले हत्या के केस में गया था जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : जेल में बंद कैदी की इलाज के दौरान मौत, 15 साल पहले हत्या के केस में गया था जेल
Mon, 19 Feb 2024 04:19 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 19 Feb 2024 04:19 PM IST
सार
तेलियरगंज के रहने वाले किसन लाल विश्वकर्मा (55) 15 साल से जेल में बंद थे। उनके दो बेटे हैं। पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी थी। बेटे कन्हैया लाल ने बताया कि उनके पहले छोटी- मोटी चोरी करते थे। 2009 में फाफामऊ पुल के पास एक व्यक्ति की हत्या हो गई थी
विज्ञापन
मौत।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नैनी सेंट्रल जेल में बंद कैदी की शनिवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। 15 साल पहले वह हत्या के आरोप में जेल गया हुआ था। अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
तेलियरगंज के रहने वाले किसन लाल विश्वकर्मा (55) 15 साल से जेल में बंद थे। उनके दो बेटे हैं। पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी थी। बेटे कन्हैया लाल ने बताया कि उनके पहले छोटी- मोटी चोरी करते थे। 2009 में फाफामऊ पुल के पास एक व्यक्ति की हत्या हो गई थी। उसी मामले में पुलिस उनके पिता को जेल भेज दिए।
विज्ञापन
तभी से वह ट्रायल में जेब में बंद थे। साथ में आए लोगों ने बताया कि उनके आदतों से घर वाले परेशान हो गए थे। बदनामी की वजह से उन्हें छुड़वाने का प्रयास नहीं किए। कहा कि वह किसी की हत्या नहीं किए थे। पुलिस झूठे ही उन्हें जेल भेज दी थी। वहीं पोस्टमार्टम के बाद तेलियरगंज घाट पर अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन